दशहरा पर्व : पुलिस ने किये सुरक्षा व कानून व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम. हर गतिविधि पर रहेगी नजर.
BOL PANIPAT :04 अक्तूबर 2022, 5 अक्तूबर को दशहरा पर्व के मध्यनजर पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने सुरक्षा व कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देकर तैनात किया गया है। थाना प्रभारीयों व चौंकी इंचार्जों को सर्तकता के साथ अपने-अपने क्षेत्र में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए है। आमजन की सुरक्षा को देखते हुए विशेष चिन्हित स्थानों पर बैरिगेटिंग सहित नाके लगाए गये है। पीसीआर व राइडर व डायल 112 की गाड़ियां भी निरंतर अपने क्षेत्र मे गस्त कर रही है। शहर मे मुख्य बाजारो, चौंक-चौहराओ सहित होटल, ढाबे, धर्मशाला, मस्जिद इत्यादि स्थानों पर नजर रखने के साथ ही सुनिश्चित किया जा रहा है कि इन जगहो पर कोई संदिग्ध व्यक्ति न ठहरे। निगरानी के लिए सिविल पाश्चात मे भी पुलिसकर्मियो को तैनात किया गया है। इसके साथ ही पुलिस के जवानों की एक रिजर्व बनाकर पुलिस लाइन में तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट है।
दशहरे के पावन पर्व पर सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए थाना सैक्टर 13/17 क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह, थाना तहसील कैंप क्षेत्र में उप पुलिस अधीक्षक धर्मबीर खर्ब, थाना चांदनी बाग क्षेत्र में उप पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार, थाना माडल टाउन क्षेत्र में उप पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त करने के साथ ही थाना शहर, किला, समालखा, बापौली, सनौली इसराना, सदर, पुराना औद्योगिक व मतलोडा मे थाना प्रभारीयों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दोपहर 2 से शाम 7 बजे तक रूट डायवर्ट:
ट्रैफिक थाना प्रभारी सहित जोन इंचार्जों को विशेष रुप से निर्देश दिये गये है कि वे यातायात को निर्बाध रुप से चलाए। 5 अक्तूबर को दशहरे पर्व पर दोपहर 2 बजे से सायं 7 बजे तक उत्तर प्रदेश की तरफ से आने वाले सभी वाहनों को हुड्डा बाइपास के माध्यम से बाहरी जीटी रोड़ पर डाइवर्ट किया गया है। जीटी रोड़ मलिक पैट्रोल पंप की ओर से मित्तल मेगा मॉल की तरफ जाने वाले व भारी वाहनो सहित ऑटो इत्यादि के आवागमन पर पाबंदी रहेगी। इसक साथ ही बलजीत नगर नाका से शहर की तरफ आने वाले वाहनों पर भी पाबंदी रहेगी। दशहरे स्थल के पास बाइक सहित कोई भी वाहन लेकर न जाएं उचित दूरी पर बने पार्किंग स्थल पर ही अपना वाहन पार्क करें।
पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने जिला वासियो को दशहरे के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अपील की है सभी सोहार्द पूर्ण रुप से त्योहार को मनाएं। अगर किसी भी स्थान पर कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नजर आये तो उसकी सुचना तुरंत संबंधित थाना या पुलिस कंट्रोल रुम या डायल 112 को दे। सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने मे पुलिस का सहयोग करें।

Comments