जुआ खेल रहे 7 आरोपी गिरफ्तार. दाव पर लगी 7180 रूपये की नगदी व एक जोड़ी ताश पत्ते बरामद.
BOL PANIPAT : 07 फरवरी 2024, थाना किला पुलिस टीम ने डाबर कॉलोनी में शमशान घाट के पास जुआ खेल रहे 7 युवकों को गिरफ्तार किया। मौके पर आरोपियों के कब्जे से जुआ खेलने में दाव पर लगी 7180 रूपये की नगदी व एक जोड़ी ताश पत्ते बरामद हुए।
थाना किला प्रभारी सब इंस्पेक्टर महाबीर ने बताया कि थाना किला पुलिस की टीम मंगलवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान वार्ड-11 चुंगी पर मौजूद थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की 6/7 युवक डाबर कॉलोनी में शमशान घाट के पास खाली जगह में बैठकर ताश के पत्तों पर पैसे दाव पर लगाकर जुआ खेल रहे है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी तो 7 युवक जुआ खेलते दिखाई दिए।
पुलिस टीम ने जुआ खेल रहे 7 आरोपियों को काबू कर मौके पर उनके कब्जे से एक जोड़ी ताश के पत्ते व दाव पर लगी 7180 रूपये की नगदी बरामद की।
सब इंस्पेक्टर महाबीर ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान सतीश उर्फ काला निवासी वधावाराम कॉलोनी, संजीब उर्फ संजय, हरिओम, काशीराम, दलबीर, गुरमीत व जोगराज निवासी देशराज कॉलोनी के रूप में बताई। आरोपियों के खिलाफ थाना किला में जुआ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई अमल लाई गई।

Comments