Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करते पाए जाने पर दो युवक गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 28, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 28 अप्रैल : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में जिला पुलिस सार्वजनिक स्थान पर हुड़दग करने वालों पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाए हुए है। अभियान के तहत सोमवार को थाना तहसील कैंप पुलिस ने देशराज कॉलोनी में डीआरएम स्कूल के नजदीक दो युवकों को हुड़दंग बाजी करते गिरफ्तार किया।

थाना तहसील कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर बलजीत ने बताया कि थाना तहसील कैंप पुलिस की एक टीम सोमवार को गश्त के दौरान देशराज कॉलोनी में थी। टीम को तभी सूचना मिली कि डीआरएम स्कूल के नजदीक गली में दो युवक गुथम गुत्था होकर झगड़ा कर रहे थे। इससे राहगिरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। और लोगों की काफी भीड़ लगी है। पुलिस टीम ने मोके पर पहुंच भीड़ को हटाकर दोनों युवकों को काबू किया। पूछताछ में उन्होंने अपनी धन कुमार पुत्र ईश्वर निवासी विजय नगर तहसील कैंप और नवीन पुत्र महाबीर निवासी देशराज कॉलोनी के रूप में बताई। दोनों के मुंह से शराब की बू आ रही थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना तहसील कैंप में बीएनएस की धारा 194(2) के तहत अभियोग दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments


Leave a Reply