अवैध देसी पिस्टल सहित आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 20 सितम्बर 2023, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने काला अंब मोड़ पर एक युवक को अवैध देसी पिस्टल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान जसबीर उर्फ पपू निवासी रिसालू के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया गांव में उसकी कई लड़कों के साथ रंजिश चल रही है। रजिश के चलते वह उक्त देसी पिस्टल करीब 2 महीने पहले यूपी मुजफ्फरनगर निवासी अपने दोस्त से 70 हजार रूपए में खरीदकर लाया था। आरोपी ने पिस्टल खरीदकर 30 हजार रूपए नगद दिए थे व 40 हजार रूपए की उधार की थी।
आरोपी जसबीर के खिलाफ पुलिस ने थाना चांदनी बाग में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गहनता से पूछताछ करने व अवैध असला सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने में लिए आरोपी जसबीर उर्फ पपू को बुधवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी टीम को मंगलवार देर शाम गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक काला अंब की और से उग्राखेड़ी होते हुए रिसालू की तरफ जाएगा। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए सनोली रोड काला अंब मोड़ पर नाकाबंदी कर संदिग्ध युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात एक युवक काला अंब की और से पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान जसबीर उर्फ पपू पुत्र रामकिशन निवासी रिसालू के रूप में बताई। तलाशी लेने पर आरोपी की पहनी हुई पेंट की जेब से अवैध एक देसी पिस्टल बरामद हुई। पिस्टल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला। पिस्टल का लाईसेंस मांगने पर आरोपी कोई भी कागजात पेश नही कर सका।

Comments