अवैध रूप से शराब बेचते दो युवक गिरफ्तार. 44 बोतल अवैध देसी शराब बरामद.
BOL PANIPAT : 05 मई 2023, सहायक पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा ने बताया कि पानीपत पुलिस द्वारा अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के दौरान जिला पुलिस ने वीरवार को दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध रूप से शराब बेच रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 44 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की गई।
एएसपी मयंक मिश्रा ने बताया कि वीरवार को थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस की टीम गश्त के गांव सिवाह के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली की जोहड़ के पास गली में एक युवक अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर आरोपी युवक को काबू किया। आरोपी के प्लास्टिक कट्टे की तलाशी ली तो 4 बोतल व 90 पव्वे देसी शराब मार्का रसीला संतरा बरामद हुई। बरामद शराब का लाईसैंस व परमिट मांगा तो आरोपी कोई भी कागजात पेश नही कर सका। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान दिलवार पुत्र मीर सिंह निवासी सिवाह के रूप में बताई। बरामद अवैध शराब को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।
इसी प्रकार थाना माडल टाउन पुलिस ने आठ मरला चौक पर बबलू पुत्र विष्णु निवासी मैसपुर भागलपुर बिहार हाल किरायेदार आठ मरला को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 70 पव्वे देसी शराब मार्का रसीला संतरा बरामद हुई। बरामद अवैध शराब को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी बबलू के खिलाफ थाना माडल टाउन में एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।
एएसपी मयंक मिश्रा ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। अवैध शराब व मादक पदार्थ की तस्करी, जूआ सट्टा खाइवाली सहित अन्य गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों पर जिला पुलिस की विभिन्न टीमें विशेष नजर बनाए हुए है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि ऐसी गैर कानूनी गतिविधियों करने वाले आरोपियों की सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी और असामाजिक तत्वों पर तुरंत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Comments