दो युवक अलग-अलग स्थान से अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार. 2 देसी पिस्तौल बरामद.
BOL PANIPAT , 10 मई : एंटी व्हीकल थेफ्ट पुलिस ने अलग-अलग स्थान से दो युवको को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों से एक-एक अवैध देसी पिस्तौल बरामद हुआ है। आरोपियों की पहचान शहजाद उर्फ साहिल निवासी गढ़ी भरल करनाल व गौरव निवासी छाजू गढ़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी शहजाद उर्फ साहिल के खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 में और आरोपी गौरव के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर रविवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी गौरव को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया और आरोपी शहजाद उर्फ साहिल को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

एंटी व्हीकल थेफ्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया शनिवार को उनकी एक टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान बरसात रोड पर गंदा नाला पुलिया के पास थी। टीम को तभी खोतपुरा की ओर से संदिग्ध किस्म का एक युवक पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए युवक को कुछ कदमों पर ही काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान शहजाद उर्फ साहिल पुत्र याकुब निवासी गढ़ भरल करनाल के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसकी पेंट की जेब से एक देशी पिस्तौल बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर देखा तो अनलोड मिला।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसको हथियार रखने का शौक है। वह 3/4 दिन पहले हरिद्वार में मिले एक अज्ञात युवक से यह देसी पिस्तौल 3 हजार रुपए में खरीदकर लाया था। बाद में अवैध देसी पिस्तौल को साथ लेकर चलने लगा। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया।
इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया इसी प्रकार एंटी व्हीकल थेप्ट की दूसरी टीम ने चौटाला रोड पर गौशाला के नजदीक गौरव पुत्र सोमबीर निवासी छाजू गढ़ी को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया गांव में उसकी रंजिश चल रही है। उसने उक्त देसी पिस्तौल कुछ दिन पहले गांव में यूपी से गुड़ बेचने आए एक अज्ञात रेहड़ी वाले से खरीदा था। बाद में वह देसी पिस्तौल को साथ लेकर चलने लगा। आरोपी के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया।

Comments