Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत में अघोषित आपातकाल जैसे हालात. मीडिया पर अंकुश लगाने की साजिश : सुरेन्द्र अहलावत

By LALIT SHARMA , in Politics , at April 18, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , पानीपत में अघोषित आपातकाल जैसे हालात, मीडिया पर अंकुश लगाने की साजिश : सुरेन्द्र अहलावत. आज सर्वजातीय जन पंचायत की कोर कमेटी द्वारा पानीपत में सिटी तहलका के पत्रकार जितेंद्र अहलावत पर नगर निगम, पानीपत के आयुक्त द्वारा मुकद्दमा दर्ज करवाने के खिलाफ पत्रकारों के समर्थन में सेक्टर 25 स्थित मुख्य कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई ।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए सर्वजातीय जन पंचायत के अध्यक्ष सुरेन्द्र अहलावत एडवोकेट ने कहा कि- नगर निगम पानीपत सांसद, विधायक और मेयर की शह पर अपनी नाकामी छुपाने के लिए पत्रकार समाज को दबाने के लिए ओच्छी हरकत पर उतर गया है और असंवैधानिक और गैर कानूनी तरीके से पत्रकार जगत पर मुकद्दमे दर्ज करवा रहा है । अगर प्रशासन द्वारा उक्त मामले में पत्रकार पर दर्ज मुकद्दमा खारिज कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं कि गयी तो पत्रकारों के समर्थन में आम जनता के साथ सर्वजातीय जन पंचायत सड़को पर उतरेंगी ।

सुरेन्द्र अहलावत एडवोकेट ने कहा कि- कानूनी दृष्टि से पत्रकार पर दर्ज मुकद्दमा खुद में हास्यपद है और नगर निगम जनता की प्रॉपर्टी है ना कि किसी के बाप की जागीर । वहाँ जनता के चुने हुए प्रतिनिधि के रूप में पार्षद भेजती है, और नगर निगम को निजी संपत्ति नहीं बनने दिया जाएगा । एफआईआर में निगम कमिश्नर ने आरोप लगाया है कि पत्रकार ने निगम की छवि बिगाड़ने की नीयत से वीडियो वायरल की है, जबकि शहर का बच्चा बच्चा नगर निगम की छवि से वाकिफ है व नगर निगम भ्रष्टाचार और दलाली का अड्डा बन चुका है । देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि नगर निगम ने खुद अपनी बैठक की वीडियो रिकॉर्डिंग करवाई और अगर पत्रकार ने अपने किसी सूत्र से वो वीडियो पब्लिक में वायरल कर दी तो क्या निगम की बैठक में उल्टी सीधी हरकत या अनैतिक काम हुआ था जो नगर निगम की छवि खराब हो गयी ? जब निगम के पार्षद खुद निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार के बोलते हैं और इस्तीफा देते है तो क्या जब निगम की छवि खराब नहीं होती ? पत्रकार से पहले तो उन निगम पार्षदों पर मुकद्दमा दर्ज होने चाहिए ।
उन्होंने विपक्षी राजनैतिक पार्टियों और सामाजिक संगठनों से भी इस विषय पर सिस्टम के खिलाफ घर से निकलकर मैदान में उतरने की अपील की ।

इस अवसर पर कोर कमेटी के सदस्य डॉ0 नरेंद्र जेसिया, भाकियू जिलाध्यक्ष सुधीर जाखड़, जितेंद्र जुनेजा (राजू अचारवाला), पूर्व निगम पार्षद सुरेन्द्र गर्ग, अजय सिंगला, मनीष मराठा, गगन सेठी आदि मुख्यरूप से उपस्थित रहे ।

Comments