हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त घर-घर तिरंगा फहराने का प्रण लिया गया
BOL PANIPAT , 13 अगस्त। इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, पानीपत में हर घर तिरंगा अभियान के तहत आजादी के 75वें वर्ष को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया। जिसका शुभारंभ इंस्टीट्यूट के कार्यकारी प्राचार्य चन्दन वशिष्ठ ने समस्त कर्मचारियो के साथ तिरंगा झंडा फहराकर किया। जिसमे हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त घर-घर तिरंगा फहराने का प्रण लिया गया। इंस्टीट्यूट के परिसर मे सभी कर्मचारियो को तिरंगा उपलब्ध करवाया गया। इस तिरंगा अभियान के अवसर पर Ÿनौबल कौशिक, अनिल शपड़ा, अनिल कुमार, नीलम रानी, सुदेश कुमारी व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments