HCTA के आह्वान पर प्राध्यापकों की लंबित मांगों की पूर्ति हेतु काले बिल्ले लगाकर धरना प्रदर्शन किया
BOL PANIPAT : आई. बी . स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दिनांक 26/9/2025 को HCTA के आह्वान पर एडिड कॉलेज के प्राध्यापकों की लंबित मांगों की पूर्ति हेतु काले बिल्ले लगाकर दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक महाविद्यालय परिसर में शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन किया गया । संगठन ने मांग की है कि एडेड कॉलेज के कर्मचारियों की तीन महीने की तनख्वाह जारी की जाए, व्यापक चिकित्सा योजना लागू की जाए, ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा 25 लाख रूपये तक बढ़ाई जाए और 2019 की एक्स-ग्रेशिया योजना को भी लागू किया जाए । इसके अलावा महिला कर्मचारियों की कैजुअल लीव 20 से बढाकर 25 दिन की जाए , नई लीव रूल 2016 से लागू किया जाए और पेंशन व अन्य रिटायरमेंट लाभ 20 वर्ष की सेवा पर ही दिए जाएं ,जैसा कि अन्य सरकारी विभागों में लागू है ।
एच.सी.टी.ए की प्रधान डॉ. किरण मदान ने कहा कि एडेड कॉलेजों के कर्मचारी अब भी कई मूलभूत सुविधाओं और वित्तीय लाभों से वंचित है | इसमें प्रमुख रूप से 1 जनवरी 2006 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए रिटायरमेंट लाभ, ग्रेच्युटी और डेथ ग्रेच्युटी का लाभ शामिल है । इसके अतिरिक्त 7वें वेतन आयोग के तहत संशोधित एच.आर.ए. का लाभ अन्य सभी सरकारी विभागों, बोर्ड, निगम व विद्यालयों को मिल चुका है, लेकिन एडेड कॉलेज के कर्मचारी अब भी 6वें वेतन आयोग के तहत फिक्स एच.आर. ए. पा रहे हैं । उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि लंबित फिक्स मांगों का समाधान शीघ्र नहीं हुआ तो आंदोलन को तेज किया जाएगा । अतः सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए । इस धरना प्रदर्शन में आई. बी. कॉलेज HCTA यूनिट के सभी माननीय सदस्य शामिल शामिल रहे ।

Comments