भूमि मंडल संरक्षण अधिकारी की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक में उपायुक्त ने सुनी किसानों की समस्या
-कमेटी के सामने किसानों की भूमिगत पाइप लाईन दबाने से संबंधित आई 7 शिकायतें
-ज्यादातर समस्याओं का उपायुक्त ने अधिकारियों के सहयोग से किया मौके पर समाधान
BOL PANIPAT , 7 मई। मंडल भूमि संरक्षण अधिकारी की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक मंगलवार को जिला सचिवालय में उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में उपायुक्त् ने जिला भर से आये किसानों की भूमिगत पाइप लाईन दबाने क ो लेकर आ रहे ज्यादातर मामलों को प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से मौके पर ही सुनवाई हल किया गया। उपायुक्त ने दोनों पक्षों के विचार सुनकर उनपर मंथन व चितंन किया और तीव्रता से उनका समाधान किया। बैठक में भूमिगत पाइप लाईन दबाने को लेकर कमेटी के सामने 7 समस्याएं रखी गई जिनमें ज्यादातर का मौके पर समाधान किया गया।
उपायुक्त ने कहा कि हमें समस्याओं की गंभीरता को जानने का प्रयास करना चाहिए व हमारा प्रयास यही रहना चाहिए कि किसी के साथ अन्याय न हो। उन्होंने आश्वस्त किया कि भूमिगत पाइप लाईन से जुड़ी समस्याओं का हम अपने स्तर पर भी समाधान कर सकते है। इसके लिए हमें शांतिपूर्वक व सूझबूझ से काम लेना चाहिए।
उपायुक्त ने किसानों की भूमिगत पाइप लाईन दबाने को लेकर सुमेर सिंह वासी उपमंडल समालखा की समस्या को समाधान करते हुए सडक़ के किनारे पाइप लाईन डालने की अनुमति प्रदान की। दूसरी समस्या हासिम वासी अधमी की दोनों पक्षों द्वारा दी गई समस्या को गंभीरता से सुना व उसे सुनकर निरस्त कर दिया।
उपायुक्त ने रामपाल वासी बापौली की समस्या को भी सुना व उसका ठोस कारण न मिलने के कारण उसे निरस्त कर दिया। इसी कड़ी में राममेहर वासी बापौली की समस्या की भी सुनाई की गई व उसे भी ठोस कारण न मिलने के कारण निरस्त कर दिया। रामधारी वासी उपमंडल समालखा की समस्या के संदर्भ में सुनवाई करते हुए उसका समाधान निकाला। समरोज वासी नवादा- आर की समस्या को भी सुना व उस पर भी कार्यवाही की गई। कश्मीरी लाल गांव रेरकलां तहसील मतलौडा की समस्या की सुनवाई करते हुए उसका निदान किया। इस मौके पर एसडीएम मनदीप सिंह, डीएफओ विजय लक्ष्मी, मंडल भूमि संरक्षण अधिकारी अश्विनी शर्मा के अलावा जिले भर के किसान मौजूद रहे।

Comments