भारतीय महिला कल्याण समिति के तत्वाधान में गोपाल गऊशाला में गायों के लिये चारा दिया गया।
BOL PANIPAT : भारतीय महिला कल्याण समिति के तत्वाधान में दिनांक 19.04.2024 को जाटल रोड, गोपाल गऊशाला में गायों के लिये चारा दिया गया। समिति समय-2 पर इस प्रकार के सेवा कार्य करती रहती है। इस अवसर पर भारतीय महिला कल्याण समिति की तरफ से बृजरानी शर्मा-सरंक्षिका, उषा गुप्ता-सचिव, कमलेश अरोड़ा, सलोचना सिंगला, अंजू सैनी, बलविन्द्र कौर मौजूद रहीं। समिति की सभी बहनों ने इस पुण्य कार्य में सहयोग दिया। एकादशी के पावन दिवस पर वहां निर्धन बच्चों को भी फल वितरण किए गए। समिति की सरंक्षिका बृजरानी शर्मा ने बताया कि यह प्रौजेक्ट हम हर महीने किसी भी विशेष दिन पर किया करेंगे।

Comments