आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत 75 वर्ष पूरे होने पर टीम निफा द्वारा पूरे भारत में 750 कैंपो का आयोजन किया जा रहा हैं |
BOL PANIPAT : श्री विश्वकर्मा महासभा व फ्रेंड्स लाइब्रेरी व टीम निफा के संयुक्त तत्वाधान में अनाज मंडी पानीपत में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे आडतियो, किसानो व युवाओ ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया |
कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर अनाज मंडी प्रधान धरमबीर मलिक व बीजेपी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष बलविंदर आर्य उपस्थित हुए और रक्तदाताओ का हौसला बढाया | विशिष्ट अथिति के तौर पर पार्षद अतर सिंह रावल , सतबीर जांगड़ा , संजू देशवाल उपस्थित रहे |
अनाज मंडी प्रधान धरमबीर मलिक ने रक्तदाताओ का हौसला बढ़ाते हुए कहा की रक्तदान करने से युवाओं को डरना नहीं चाहिए , रक्त दान करने से शरीर में नए रक्त का निर्माण होता हैं और शरीर से बहुत सी बीमारियाँ निकल जाती हैं | युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए और रक्त दान के प्रति अन्य युवाओं को भी प्रेरित करना चाहिए | बीजेपी युवा मोर्चा ज़िला अध्यक्ष बलविंदर आर्य ने बैच लगा कर युवाओं को सम्मानित किया और युवाओं को सामाजिक कार्यो में भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा की आज हमारा देश विश्व का सबसे युवा देश हैं परन्तु रक्त दान के प्रति सही जानकारी न होने की वजह से देश में हजारों लोगो की जान रक्त की कमी से हो जाती हैं | युवाओं को रेड क्रॉस या किसी सामाजिक संस्था के साथ जुड़ कर युवाओ को रक्तदान के प्रति प्रेरित करना चाहिए जिससे हजारों युवाओं की जान बचाई जा सके |रक्तदान कर एक व्यक्ति चार लोगो की जान बचा सकता है |
निफ़ा के इस अभियान में पूरे भारतवर्ष के युवा जुड़े हुए हैं 75 दिन में 750 कैंपों के माध्यम से 75 हज़ार यूनिट करने का लक्ष्य प्राप्त किया जायेगा
कार्यक्रम आयोजक व निफा दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रदेश प्रधान अमित जांगड़ा ने रक्तदान शिविर में सहयोग करने हेतु नई सब्जी मंडी प्रधान रमेश मलिक आभार व्यक्त किया और आये हुए रक्तदाताओ का धन्यवाद किया |
इस अवसर पर श्री विश्वकर्मा महासंगठन से धरमबीर जांगड़ा , विशाल जांगड़ा व फ्रेंड्स लाइब्रेरी से संदीप से रक्तदाताओ रक्त दान करने के लिए धन्यवाद किया साथ ही निफा से दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव यशपाल कादयान, मोहित शर्मा, दीपक शर्मा, रिंकू प्रजापत , आदि मौजूद रहे |

Comments