मंडियों में सुचारू व्यवस्था, त्वरित खरीद और समय पर उठान प्राथमिकता –उपायुक्त डॉ विरेंदर कुमार दहिया
गेहूं की आवक ने पकड़ी रफ्तार, खरीद और उठान में तेजी
मंडियों में उमड़ा अनाज, प्रशासन ने तेज की खरीद प्रक्रिया
किसानों को राहत देने के लिए प्रशासन सक्रिय, गेहूं खरीद तेज
BOL PANIPAT , 14 अप्रैल। जिले की अनाज मंडियों में गेहूं की आवक अब तेज हो गई है और प्रशासन द्वारा खरीद प्रक्रिया को गति दी जा रही है। उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों की फसल का समय पर उठान सुनिश्चित करने के लिए संबंधित एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।
उपायुक्त ने बताया कि “किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। मंडियों में सुचारू व्यवस्था, त्वरित खरीद और समय पर उठान हमारी प्राथमिकता है। जहां कहीं भी ढिलाई पाई गई, वहां तुरंत कार्रवाई की जाएगी।”
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में पर्याप्त बारदाना, श्रमिक और परिवहन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि गेहूं का उठान तेजी से हो सके।
मंडी अनुसार आवक, खरीद व उठान
कुल स्थिति
कुल आवक: 16,43,913 क्विंटल
कुल खरीद: 8,80,378 क्विंटल
कुल उठान: 1,25,311 क्विंटल
औसत उठान: 17%
उपायुक्त डॉ. दहिया ने स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में आवक और बढ़ने की संभावना है, ऐसे में सभी एजेंसियों को पूरी तत्परता के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि “सरकार की मंशा के अनुरूप किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा और भुगतान भी समय पर सुनिश्चित किया जाएगा।

Comments