Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


स्वयं सहायता समूह के जो लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं उन्हें तय समय में पूरा करें : विवेक चौधरी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 19, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT , 19 अप्रैल। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विवेक चौधरी ने खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी के कार्यालय में एनआरएलएम व मनरेगा योजना से सम्बंधित बैठक की अध्यक्षता की।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मनरेगा स्कीम में समय-समय पर हो रहे बदलाव व भारत सरकार द्वारा इस योजना को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने इस बाबत सभी कनिष्ठ अभियंताओं और अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस बारे में इन योजनाओं के तहत काम करने वाले लोगों को पूरी जानकारी उपलब्ध करवाएं।
विवेक चौधरी ने कहा कि स्वयं सहायता समूह के जो लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं उन्हें तय समय में पूरा करें। इस मौके पर एनआरएलएम के जिला प्रबंधक मुंतजीर आलम, रणसिंह वर्मा, खण्ड स्तर के एबीपीओ संदीप व पंचायती राज से सम्बंधित विभिन्न अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Comments