Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


“राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह” अभियान के तहत ट्रैफिक थाना बाबरपुर की टीम ने वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर किया जागरूक.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 17, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT:17 जनवरी 2023,ट्रैफिक थाना बाबरपुर पुलिस की टीम ने अभियान के तहत मंगलवार को जीटी रोड टोल प्लजा के नजदीक चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ ही पंपलेट देकर यातायात नियमों की पालन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप भी लगाई गई।

उप पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक संदीप ने बताया कि बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और आमजन की जान माल की सुरक्षा के लिए देश भर में 11 जनवरी से 17 जनवरी 2023 तक “राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह” मनाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिला पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर भिन्न भिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करके आमजनों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उदेश्य प्रतिदिन हो रहे रोड ऐक्सीडेंट के हादसों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाना है। अभियान के तहत ट्रैफिक थाना बाबरपुर पुलिस की टीम ने मंगलवार को जीटी रोड टोल प्लजा के नजदीक वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ ही पंपलेट देकर यातायात नियमों की पालन करने के लिए प्रेरित किया।

उप पुलिस अधीक्षक संदीप ने बताया कि हमारे देश में प्रतिदिन सड़क हादसों में लोगों की मोत हो जाती व बहोत सारे गम्भीर रूप से घायल हो जाते है। इनमे से बहुत सारे हादसे ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के कारण घटीत होने पाए जाते हैं। उन्हानें बताया परिवार के किसी एक भी सदस्य की सड़क हादसे में मौत हो जाती है तो परिवार के अन्य सदस्य जिंदगी भर उसकी भरपाई नही कर पाते इसलिए वाहन चलाते समय ट्रैफिक के सभी नियमों की पालना करनी चाहीए। गाड़ी चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट व दो पहिया वाहन चलाते समय हेल्मेट का प्रयोग करें, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग ना करे, शराब पीकर वाहन न चलाए, वाहन चलाते समय रेड लाईट जम्प ना करे, रॉग साईड वाहन न चलाए, प्रैसर हॉर्न का प्रयोग ना करे, तय गति सीमा अनुसार ही वाहन चलाए, निर्धारित लैन में वाहन चलाए, बगैर ड्राईविगं लाईसैंस के वाहन न चलाए इसके अलावा वाहन चलाते समय ट्रैफिक के सभी नियमों की पालना करे।

Comments