Thursday, September 17, 2026
Newspaper and Magzine


सेवा संकल्प अभियान के तहत पानीपत पुलिस ने थानों, चौकियों व पुलिस लाइन में जलाए ‘आशीर्वाद का दीया’

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 17, 2026 Tags: , , , , ,

पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने परिसर में मिलकर लगाए दीये, उत्साह के साथ मनाया कार्यक्रम

BOL PANIPAT , 17 सितंबर : पानीपत पुलिस द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बृहस्पतिवार को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम उत्साह के साथ आयोजित किया गया। जिला सचिवालय स्थित जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अलावा जिला पुलिस लाइन, सभी थानों व चौकियों में दीये जलाए गए और लाइटें लगाई गईं। थाना व पुलिस लाइन परिसर रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाते नजर आए। पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने मिलकर परिसर में दीये लगाए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण आईपीएस ने बताया कि 17 अक्टूबर तक चलने वाला सेवा संकल्प अभियान सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को मजबूत करने का अवसर है। एक महीने तक जिले में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ लोगों को सेवा और जनकल्याणकारी कार्यों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इस अभियान में लोगों को नशे के खिलाफ जागृत करने के लिए भी पुलिस विभाग अपनी विशेष भूमिका निभाएगा और लोगों को जगह-जगह जाकर जागरूक किया जाएगा। इसके लिए संबंधित पुलिस कर्मचारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नशे की चैन को तोड़ने के लिए पुलिस विभाग आमजन को साथ मिलकर काम करेगा।

Comments


Leave a Reply