Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


ग्रीष्मकालीन शिविर के अंतर्गत छात्रों को दिया जा रहा है विभिन्न कलाओं एवं खेलों का प्रशिक्षण

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 28, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : डी०ए०वी० पुलिस पब्लिक स्कूल में ग्रीष्मकालीन शिविर के दौरान विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है और छात्र अपनी रुचि एवं आयु वर्ग के अनुसार इन क्रियाकलापों का लुफ्त उठा रहे हैं। जिनमें मुख्यतः म्यूजिकल राइमस, साइंस एक्सपेरिमेंट, नृत्य एवं विभिन्न खेलों का अभ्यास करवाया जा रहा है। नृत्य कला के अंतर्गत छात्रों को उनकी आयु वर्ग के अनुसार बॉडी मूवमेंट, मेडिटेशन, क्लासिकल कत्थक, बेसिक बॉलीवुड एवं विभिन्न लोकनृत्यों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साइंस एक्सपेरिमेंट के अंतर्गत बच्चों को एसिड एंड बेस रिएक्शन ऑन टरमरिक, ऑक्सीजन नेसेसरी फॉर बर्निंग, ब्लूमिंग ऑफ फ्लावर, जर्मिनेशन ऑफ़ सीड्स, लेमन एंड साल्ट वॉटर आदि क्रियाओं का अभ्यास करवाया जा रहा है।

मार्शल आर्ट के अंतर्गत विद्यार्थियों को वार्मअप व्यायाम से शुरू कर किक बॉक्सिंग, मुक्केबाजी, फाइट ट्रेनिंग एवं आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं। पुलिस कर्मियों की महिलाएँ भी बच्चों के साथ-साथ नृत्य, वादन, वाद्य यंत्रों एवं मार्शल आर्ट आदि का प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रसन्नता का अनुभव कर रही हैं । इन सभी क्रियाओं का निरीक्षण करते हुए स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती अनुपमा सिन्हा जी ने बताया कि बाल्यकाल और खेलों का गहरा नाता होता है। बच्चे खेलों के माध्यम से ही नई-नई बातें सीखते हैं। उनमें धैर्य, सहिष्णुता, ईमानदारी एवं निष्ठा जैसे गुण विकसित होते हैं। खेलना और स्वयं करके सीखना बच्चों के सामाजिक, भावनात्मक, शारीरिक और दिमागी विकास में भी मदद करता है। अतः बच्चों को प्रतिदिन कोई न कोई खेल अवश्य खेलना चाहिए ताकि वे अपना सर्वांगीण विकास कर देश निर्माण में सहायक हो सके।

Comments