Tuesday, December 9, 2025
Newspaper and Magzine


आर्य कॉलेज में विद्यार्थियों ने शपथ लेकर मनाया राष्ट्रीय मतदाता दिवस.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at January 25, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 25 जनवरी 2025, राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आर्य कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कॉलेज की एन.एस.एस इकाई एवं छात्रों द्वारा अपने देश के प्रत्येक चुनाव में भागीदारी लेने की शपथ दी लाई। डॉ. गुप्ता ने कहा की युवाओं हर चुनाव में बढ़-चढ़ भाग लेने के साथ समाज में भी चुनाव के प्रति जागरूकता लाने का नेक कार्य करना चाहिए। साथ ही कॉलेज की एन.एस.एस इकाई द्वारा कॉलेज के अन्य छात्र-छात्राओं को को जागरूक करने का काम किया गया। इस अवसर पर कॉलेज की एनएसएस इकाई के प्रभारी विवेक गुप्ता ने बताया कि ज़िला प्रशासन पानीपत द्वारा आयोजित ज़िला स्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सीटीएम द्वारा पुरस्कृत किया गया। इन प्रतियोगिताओं में आर्य कॉलेज की एनएसएस की वोलंटियर तान्या सचदेवा ने डेक्लामेशन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीत कर प्रशस्ति प्रमाण पत्र और 2500 रुपए का नक़द पुरस्कार जीता, वहीं नीतीश ने निबंध लेखन प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर 1500 रुपए का नक़द पुरस्कार और पलक सिंह ने रंगोली प्रतियोगिता में तीसरा पुरस्कार स्थान हासिल कर 1000 रुपए का नक़द भी प्राप्त किए। इस अवसर पर प्रो. सतबीर सिंह, डॉ. विजय सिंह, डॉ. मनीषा, नेहा बंसल व प्राध्यापिक कीर्ति समेत अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।

Comments