5 किलो गांजा सहित यूपी निवासी नशा तस्कर गिरफ्तार।
BOL PANIPAT : 20 फरवरी 2024, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने बरसत रोड पर नाला पुलिया के पास बाइक सवार एक नशा तस्कर को 5 किलो गांजा सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अमजद निवासी योसुफपुर शामली यूपी के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम सोमवार को देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान बरसत रोड पर नाला पुलिया के पास मौजूद थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की यूपी निवासी अमजद मादक पदार्थ बेचने का अवैध धंधा करता है। अमजद बाइक पर गांजा लेकर खोतपुरा गांव से होते हुए नूरवाला की तरफ आ रहा है जो धमीजा कॉलोनी में जाएगा। पुलिस टीम ने नाला पुलिया पर नाकाबंदी कर संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात एक युवक खोतपुरा की और से काले रंग की बाइक पर सवार होकर आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने नाका पर बाइक को रूकवाकर युवक से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान अमजद पुत्र साजिद निवासी योसुफपुर शामली यूपी के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ अमित दहिया की मौजूदगी में तलाशी ली तो युवक के पास थेली से गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा का वजन करने पर 5 किलो ग्राम पाया गया।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह गांजा की तस्करी कर शॉर्टकट तरीके से मोटे पैसे कमाना चाहता था। पूछताछ में आरोपी ने बताया वह करीब 10 दिन पहले उत्तराखंड के उतर काशीपुर में एक युवक से 6 किलो गांजा कम कीमत पर खरीद कर लाया था। जिसमें से एक किलो गांजा उसने अज्ञात ट्रक ड्राइवरों को बेच दिया। आरोपी सोमवार को बचे 5 किलो गांजा को बेचने के लिए ग्राहक की फिराक में यूपी से बाइक पर सवार होकर लिंक रास्तों से होते हुए पानीपत आया था। पुलिस ने बरसत रोड पर उसे गांजा सहित गिरफ्तार कर लिया।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी ने नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा पकड़ने का प्रयास करेंगी।

Comments