उत्तम चंद आहुजा सर्वसम्मति से श्री संत द्वारा हरि मंदिर का प्रधान चुना
BOL PANIPAT : श्री संत द्वारा हरि मंदिर के प्रधान पद के चुनाव संपन्न हुए जिसमें उत्तम चंद आहुजा को एक वर्ष के लिए सर्वसम्मति से प्रधान चुन लिया गया। बैठक की शुरूआत हनुमान चालीसा के पाठ एवं गायत्री मंत्र के साथ हुई। बैठक में सर्वप्रथम पूर्व प्रधान रमेश चुघ के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि दी गई व उनके द्वारा मंदिर में दी गई सेवाओं के लिए नमन किया गया। तत्पश्चात चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हुई। सर्वप्रथम हरनाम चुघ ने उत्तम चंद आहुजा का नाम प्रधान पद के लिए प्रस्ताव रखा जिसका दर्शन लाल रामदेव, अमर जीत सपड़ा और ईश्वर लाल रामदेव ने अनुमोदन किया। तथा इस प्रकार सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने हाथ उठाकर तथा जयकारे के साथ उत्तम चंद आहुजा के नाम का समर्थन किया। इस अवसर पर पवन चुघ, कर्मसिंह रामदेव, शाम सपड़ा, गोल्डी बांगा, अमर वधवा, अमन रामदेव, सुरेश चुघ, गुलशन नन्दवानी, विक्की जुनेजा, जतिन नारंग, हरीश खुराना, जगदीश चुघ, करतार चुघ, सुरेन्द्र जुनेजा, धर्मपाल रेवड़ी, मोहन लाल जुनेजा, कोमल बांगा, आत्म प्रकाश, हरनारायण जुनेजा, अशोक बांगा, सतीश रेवड़ी, आदि उपस्थित थे।

Comments