Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


वाल्मीकि समाज शिक्षा आर्थिक व रोजगार के दृष्टिकोण से बहुत पिछड़ा हुआ है : रोशन बिडलान

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at October 11, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : संपूर्ण वाल्मीकि जन उद्धार समिति द्वारा नूरवाला पानीपत में भगवान् वाल्मीकि प्रकट दिवस के अवसर पर समाजिक विचार गोष्ठी एवं पद घोषणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में महिपाल ढांडा विधायक पानीपत ग्रामीण और संगठन के संस्थापक एवं अध्यक्ष रोशन बिडलान मुख्य अतिथि के रूप में और वार्ड 2 से पार्षद पवन गगोलिया और संजय चहल जिला मीडिया प्रभारी अनुसूचित मोर्चा भाजपा मौजूद रहे । मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए महीपाल ढांडा ने कहा की महर्षि वाल्मीकि ने रामायण लिख कर समाज को एक महान दर्शन दिया जो युगों-युगों से समाज सही मार्ग दर्शन कर रहा है। महीपाल ने कहा की हमे महर्षि के नक्शे कदम पर चलते हुए एक समरस समाज की रचना करनी है।रोशन बिडलान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वाल्मीकि समाज शिक्षा आर्थिक व रोजगार के दृष्टिकोण से बहुत पिछड़ा हुआ है समाज के युवाओं को नशे आदि कुरीतियों से दूर रहना चाहिए स्वरोजगार स्थापित करना चाहिए इस दौरान संगठन द्वारा खेल व शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों व छात्रों को वाल्मीकि स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर नरेश तुशामड प्रदेश सचिव हरियाणा, अमित बोहत जिला अध्यक्ष पानीपत, डॉ रिंकू बोहत जिला अध्यक्ष करनाल, महेंद्र पिहवाल जिला अध्यक्ष जींद, अनिल तुशामड मिडिया प्रभारी, सुरेश कुमार कोषाध्यक्ष, जितेन्द्र इसराना अध्यक्ष, संजीव मनाना अध्यक्ष समालखा, चमनलाल टांक जिला अध्यक्ष कुरूक्षेत्र, दिलबाग गहलोत, विशाल बोहत, मनोज तुशामड,अमर पाल गहलोत, दीपक गहलोत ,पतिशी दास कृष्ण सूद, सोनू सारसर, सोनू मचल , संदीप लारा, विक्की बल्ला व काफी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोग विशेष रूप से मौजूद रहे.

Comments