प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना किसानों व युवाओं के लिए फायदेमंद: नगराधीश
BOL PANIPAT, 2 मार्च। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा मत्स्य पालन के कार्य को बढावा दिया जा रहा है। किसानों को मत्स्य पालन के प्रति और ज्यादा जागरूक करने और विभिन्न योजनाओं के बारे में नगराधीश राजेश सोनी ने मत्स्य पालन विभाग तथा अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ लघु सचिवालय स्थित प्रथम तल पर कॉन्फ्रैस हॉल में समीक्षा बैठक की।
बैठक उपरान्त नगराधीश ने स्वयं सम्बंधित अधिकारियों के साथ निम्बरी गांव स्थित एक किसान के मत्स्य पालन फार्म पर निरीक्षण भी किया और फार्म का अवलोकन करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए। नगराधीश ने कहा कि मछली पालन व्यवसाय के लिए नई तकनीकों को विस्तार किया जाएगा। जोकि किसानों और युवाओं के लिए वरदान साबित हो सकती है।
उन्होंने बताया कि योजना के तहत किसानों को नए तालाब बनाने के लिए, मछली को घर-घर सप्लाई करने के लिए मोटर साईकिल में आईस बॉक्स की खरीद करने संबंधी, मीनी टीषू फीड मील आदि के प्रोजेक्ट लगाने आदि के लिए यूनिट कास्ट का सामान्य वर्ग को 40 प्रतिशत व एससी एसटी महिलाओं व उनकी सहकारी संस्थाओं के लिए यूनिट कास्ट का 60 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जाएगा। उन्होंने किसानों से आह्वïान भी किया कि वह इन प्रोजेक्टों को अपनाते हुए मछली पालन कर अवश्य लाभ कमाएं। इस अवसर पर जिला मत्स्य पालन अधिकारी यशपाल सेतिया, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशाक डॉ. वजीर सिंह, एलडीएम तुला राम सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Comments