Friday, March 13, 2026
Newspaper and Magzine


सुनील कपूर बने भाजयुमो के प्रदेश सोशल मीडिया सह प्राभारी

By LALIT SHARMA , in Politics , at March 9, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा ने आज अपनी कार्यसमिति का विस्तार किया । ज़िले के गाँव नौल्था निवासी सुनील कपूर को प्रदेश सोशल मीडिया सह प्राभारी नियुक्त किया है। विदित रहे सुनील कपूर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में विभिन्न पदों पर रहे।

सुनील वर्तमान में जिला भजयुमो के जिला मीडिया प्राभारी के दायित्व को निभा रहे।
सुनील कपूर के उम्दा कार्य को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने उनको ये दायित्व सौंपा है।
जैसे ये खबर जनपद में पहुंची उनकी निवास स्थान पर बधाई देने वालों का तांता लग गया । बधाई देने वालो में समस्त युवा मोर्चा की कार्यकारिणी एवं नौल्था गाँव के युवा साथी मुख्य रूप से शामिल रहे।

अपनी नियुक्ति पर सुनील कपूर प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश धनखड़ युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा भाजपा जिला अध्यक्ष अर्चना गुप्ता युवा मोर्चा अध्य्क्ष बलविंदर मराठा समेत समस्त भाजपा संगठन का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा उनको जो दायित्व मिला है वो उसको पूरी ईमानदारी व कर्तव्यंनिष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने अपनी नियुक्ति पर का आभार व्यक्त किया।

Comments