मास्टर्स गेम्स के विजेंद्र अध्यक्ष व सुरेश रावल महासचिव मनोनीत
-जिला मास्टर्स हाकी चैंपियनशिप 18 को रिफाइनरी में
BOL PANIPAT , 15 जनवरी, गेम्स आफ मास्टर्स एसोसिएशन पानीपत की एक बैठक वीरवार को एशियन कम्प्यूटर सेंटर पर आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता गेम्स आफ मास्टर्स एसोसिएशन हरियाणा के अध्यक्ष व पूर्व डीएसओ देवेंद्र साहनी गुरु जी ने की। बैठक में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया और 18 जनवरी को रिफाइनरी में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय मास्टर्स हाकी प्रतियोगिता को लेकर चर्चा हुई ।
बैठक में देवेंद्र साहनी ने बताया कि पानीपत जिले की कार्यकारिणी में विजेंद्र ढुल को अध्यक्ष, भाजपा जिला महासचिव सुनील कंसल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नरेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष, सुरेश रावल को महासचिव, जिनेंद्र जैन को कोषाध्यक्ष, अमित मलिक व अनिल मोर को सहसचिव, संजीव त्यागी व चंद्र पाल को मुख्य सलाहकार, रविदत्त व राकेश कुमार को आयोजन सचिव हाकी कोच धर्मेंद्र सिंह, विनोद कुमार व नवनीत सिंह को तकनीकी सलाहकार नियुक्त किया गया है।
श्री साहनी ने बताया कि इसके अलावा लीगल एडवाइज़र सुरेश शर्मा, मीडिया प्रभारी महेंद्र कुमार को नियुक्त किया गया है।उन्होंने बताया कि 18 जनवरी को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हरियाणा टीम का गठन किया जाएगा।गठित टीम पुणे 26 जनवरी से होने वाले राष्ट्रीय मास्टर्स गेम्स में हिस्सा लेगी।

Comments