Saturday, July 25, 2026
Newspaper and Magzine


35वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मन्नत फौगाट ने जीता स्वर्ण पदक।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL SPORTS , at October 16, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 35वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 10 से 12अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित की गई। जिसमें अंडर 18 लड़कियों के डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल हासिल करके मन्नत फौगाट ने विद्यालय का नाम रोशन किया। 
37वीं हरियाणा स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप कर्ण स्टेडियम करनाल में आयोजित हुई ।इसमें आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की 7 खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन से सभी को हत प्रभ कर दिया ।डिस्कस थ्रो में मन्नत फौगाट ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया और दीपिका ने 400 मीटर में ब्रोंज मेडल हासिल किया। खिलाड़ियों के श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर दो खिलाड़ियों का चयन जूनियर नेशनल के लिए भी हुआ । अब वे 25  से 29अक्टूबर तक उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित होने वाली चैंपियनशिप में अपने खेल का प्रदर्शन करेंगी ।विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी अरोड़ा जी, उप प्रधानाचार्या श्रीमती अनुभा गुप्ता जी ने छात्राओं का जोरदार स्वागत किया और आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी ।श्रीमान प्रदीप मलिक ने खिलाड़ियों का श्रेष्ठ मार्गदर्शन करके उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

Comments