डार्क थंडर ने 3 विकेट से जीत कर टूर्नामेंट अपने कब्जे में किया।
BOL PANIPAT : (सन्नी कथूरिया) ,चौथे एक्सेल सोलर कॉर्पोरेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच की ओपनिंग एक्सेल सोलर रेलवे रोड के मैनेजर सुखबीर दहिया ने राष्ट्रीय गान के साथ दोनों टीमों को खेल भावना से खेलने का संदेश देते हुए फाइनल मैच का आगाज करवाया। जिसका टॉस जीतकर बीएमएस स्पोर्ट्स क्लब के कप्तान विजय कुमार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 19.2 ओवर में 123 रन पर सिमट गई। जिसमें ऐडी 28 रन वे रोहित अंतिल ने 25 रन का योगदान दिया। वहीं विनीत सैनी ने तीन विकेट व अंकित धीमान ने दो विकेट निकालकर टीम की कमर तोड़ी। फाइनल मैच में 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए डाक थंडर के कप्तान टिंकू सैनी ने 21 व रितिक मलिक ने 20 रन की तेजतर्रार शुरुआत के साथ अपनी टीम को 15.3 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर विजय बनाया, डार्क थंडर ने 3 विकेट से जीत कर टूर्नामेंट अपने कब्जे में किया। फाइनल मैच के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज विजय तीन विकेट को, बल्लेबाज कप्तान टिंकू सैनी 21 रन को, और मैन ऑफ द मैच विनीत सैनी 3 विकेट को एक्सेल सोलर रेलवे रोड के मैनेजर प्रवेश जी ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
चौथी एक्सेल सोलर कॉर्पोरेट टूर्नामेंट के समापन दिवस पर आज एक्सेल सोलर रेलवे रोड के टीम मैनेजर सुखबीर दहिया ने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बीएमएस स्पोर्ट्स क्लब के कप्तान विजय कुमार 356 रन को, वह सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर डार्क थंडर के अमित पूरी को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।एक्सेल सोलर के सदस्य बृजपाल ने अनुशासित खिलाड़ी एडि बीएमएस स्पोर्ट्स क्लब को और सर्वश्रेष्ठ फील्डर बंटी राठौर यूनाइटेड वॉरियर को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। जनरल मैनेजर मनीष मित्तल ने टूर्नामेंट के श्रेष्ठ गेंदबाज गौरव मदान 13 विकेट बीएमएस स्पोर्ट्स क्लब के खिलाड़ी को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। एक्सेल सोलर के टीम मैनेजर परमेश कुमार ने टूर्नामेंट हेट्रिक गेंदबाज डार्क थंडर के विनीत सैनी को गेम चेंजर का अवार्ड देकर सम्मानित किया।
टूर्नामेंट ऑर्गेनाइजर विक्रम नेहरा ने विजय कुमार 356 रन और 8 विकेट लेने पर मैन ऑफ द सीरीज के साथ ग्यारह सौ रुपए नगद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। वही एक्सएल सोलर रेलवे रोड के चेयरमैन वैभव गोयल ने विजेता टीम डार्क थंडर के कप्तान टिंकू सैनी कों एक्सेल सोलर कप 2023 और उपविजेता बीएमएस स्पोर्ट्स क्लब के कप्तान विजय कुमार को भी एक्सेल सोलर का उप-विजेता कप देकर सम्मानित किया इसके साथ दोनों टीमों के प्रति खिलाड़ी को अलग अलग ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट में मुख्य रूप से भूमिका अदा करने वाले सभी अंपायर बबलू चौहान, दीपक कुमार, मोहित यादव, विवेक तिवारी व कुमार को एक्सेल सोलर समाजसेवी नरेश कुमार ने सभी अंपायरों को ट्रॉफी दी।
आज मुख्य रूप से किंग्स इलेवन के कप्तान पवन ढींगरा , पानीपत बुलेट के कप्तान गौरव गुलियानी , यूनाइटेड वॉरियर कप्तान मनजीत देशवाल , डार्क थंडर के कप्तान टिंकू सैनी , मेडिकल इलेवन के कप्तान संदीप अरोड़ा और बीएमएस स्पोर्ट्स क्लब के टीम मैनेजर गुरप्रीत सिंह का आर्य क्रिकेट एकेडमी में टूर्नामेंट खेलने पर एक्सएल सोलर रेलवे रोड के चेयरमैन वैभव गोयल के द्वारा मान सम्मान किया गया।

Comments