कुश्ती में ग्रामीणों ने पुलिस विभाग की टीम को दी मात
अनुशासन में रहकर खेलने वाले बहुत दूर तक जाते हैं–एसडीएम
खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलना चाहिए– एसडीएम
BOL PANIPAT ,29 जुलाई, हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मतलौडा के प्रांगण में शनिवार को हरियाणा पुलिस व ग्रामीण खिलाड़ियों के मध्य रोचक मुकाबला हुआ। मुकाबले में एसडीएम वीरेंद्र ढुल ने दोनों टीमों से परिचय लिया व कहा कि खेलों में अनुशासन सर्वप्रथम है। जो खिलाड़ी अनुशासन के दायरे में रहकर खेलते हैं बहुत दूर तक जाते है व इतिहास रचते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से आवाहन किया कि खेलों को खेल की भावनाओं से खेलना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं भी दी। रोचक मुकाबले के बीच ग्रामीणों ने 39 अंक हासिल किए हुए पुलिस विभाग की टीम 22 अंक पर सिमट गई। रस्साकशी में पुलिस ने बाजी मारी।
इस मौके पर एसडीएम ने विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया।

Comments