लघु सचिवालय में आयोजित किया गया जिला स्तरीय सुशासन दिवस कार्यक्रम।
राज्य सभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने की मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत
BOL PANIPAT , 25 दिसंबर । लघु सचिवालय में रविवार को जिला प्रशासन द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर सुशासन दिवस के रूप में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने शिरकत की। इस अवसर पर सभी अधिकारियों तथा कर्मचरियों ने प्रधानमंत्री द्वारा मन की बात और प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित पंचकुला में सुशासन दिवस कार्यक्रम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल का वर्चुअल माध्यम से संबोधन भी सुना।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने सभी अधिकारियों तथा कर्मचरियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दिन पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर प्रदेश भर में सुशासन दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक अच्छे नेता के साथ-साथ महान कवि भी थे। उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल में भारत देश में कारगिल युद्घ विजयी हुआ तथा देश की सेना के लिए अनेको अच्छे निर्णय लिए गए। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी जी के कार्यकाल में ही संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी को भारत रत्न की उपाधि दी गई थी।

राज्य सभा सांसद ने सुशासन दिवस पर बोलते हुए कहा कि जिला प्रशासन के सभी अधिकारी तथा कर्मचारियों के कार्यो का इस दिन आकंलन किया जाता है तथा अगले साल के लिए रूप रेखा तैयार की जाती है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के विजन पर कार्य कर रही है।
उन्होंने सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधियों को केन्द्र व प्रदेश सरकार की हर योजना के बारे में सेमिनार लगाकर अवगत कराए ताकि ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके ।
इस अवसर पर उपायुक्त सुशील सारवान ने अपने संबोधन में राज्य सभा सांसद को आश्वसत करते हुए कहा कि जिला प्रशासन हर संंभव प्रयासरत रहेगा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को ग्रामीण क्षेत्र में भी सरकारी योजनाओं का लाभ मिले। उन्होंने सुशासन दिवस पर बोलते हुए कहा कि यह दिन प्रशासन के लिए उनके कार्य की प्रगति के साथ-साथ स्मरण और संकल्प करने के लिए बनाया गया है। इसी दिन हर अधिकारी और कर्मचारी को अपने आगामी वर्ष के लिए कार्यो का रोड़ मैप भी तैयार करना होता है। इस अवसर पर जजपा जिला अध्यक्ष सुरेश काला, अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा सीईओ जिला परिषद् विवेक चौधरी, सीटीएम राजेश सोनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहें।

Comments