Friday, July 24, 2026
Newspaper and Magzine


नशा मुक्त समाज बनाने में ग्रामीण करें सहयोग: एंटी नारकोटिक्स सैल इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर संदीप।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 22, 2022 Tags: , , , , ,

एंटी नारकोटिक्स सैल पुलिस की टीम ने गांव राणा माजरा व गढ़ी बेसिक में जाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों बारे जागरुक किया।

BOL PANIPAT : 22 मई 2022, पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार समस्त हरियाणा में 12 जून से 26 जून तक नशे के खिलाफ एक विशेष अभियान “नशे से आजादी पखवाड़ा” शुरू किया गया है। इस नशे से आजादी पखवाड़ा का उद्देश्य नशीली दवाओं के दुरुपयोग, अवैध तस्करी, नशीली दवाओं के बारे में जागरूकता फैलाना, ड्रग्स के दुरुपयोग को खत्म करना है। पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने जिले में जागरूकता अभियान के सफल आयोजन के लिए सभी थाना प्रबंधकों को विशेष दिशा निर्देश देने के साथ ही उप-पुलिस अधीक्षक मुख्यालय वीरेंद्र सैनी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जिला पुलिस की विभिन्न टीमें प्रतिदिन विभिन्न कॉलोनियों व गांवों में जाकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देकर जागरूक कर रही है।

इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक्स सैल इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर संदीप व उसकी टीम ने गांव राणा माजरा व गढ़ी बेसिक में जाकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को नशीली दवाओं के दुरूपयोग व नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। पुलिस टीम द्वारा बताया गया, नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं बल्कि पूरे परिवार को बर्बाद करता है, और उससे भी आगे जाकर यह पूरे समाज को बर्बाद करता है। समाज में कई तरह के अपराध तो केवल नशे के कारण होते हैं। कुछ लोग लूट-मार जैसी वारदातों को केवल इसी लिए अंजाम देते हैं ताकि वे नशीले पदार्थों की अपनी जरूरत पूरी कर सकें। खासकर वे युवा जो बेरोजगार हैं, या जिनकी आमदनी कम है, वे अगर नशे के चंगुल में फंस गए तो उनके पास अपनी यह जरूरत पूरी करने के लिए केवल गलत रास्ते ही हैं। पहले वे अपने घर से ही छोटी-मोटी चोरी या हेराफेरी की शुरुआत करते हैं और जब यह आगे नहीं चल पाती तो बाहर झपटमारी या लूट मार का रूप ले लेती है। एक बार नशे के दलदल में फंस जाते हैं तो फिर फंसते ही चले जाते हैं। देश का युवा वर्ग इस दलदल में और अधिक न फसने पाए, इसके लिए सबसे जरूरी है युवाओं को नशे के दुष्परिणाम बताना और नशे के खिलाफ जागरूक करना।

एंटी नारकोटिक्स सैल पुलिस की टीम ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वह नशे से आजादी अभियान में जिला पुलिस का सहयोग करें। ताकि युवाओं को नशे जैसी बुराई से दूर रखा जा सके।

Comments