सफलता प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्प अनिवार्य।
BOL PANIPAT : आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल के सभागार में आज नेहरु सदन के द्वारा कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें आर .जे .कार्तिक की प्रेरणादायक कहानी के माध्यम से विद्यार्थियों को यह बताया गया कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्प का होना आवश्यक है। कठिनाइयों से घबराकर अपने संकल्प को छोड़ने वाला व्यक्ति कभी भी सफलता की सीढ़िया चढ़ नहीं सकता। दलाई लामा की कहानी के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि जिस प्रकार दलाई लामा को गुरु दीक्षा लेने के लिए अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा ,परंतु उसने अपने दृढ़ निश्चय से हर पड़ाव को पार कर लिया। इसी प्रकार आज विद्यार्थियों के जीवन में भी अनेक प्रकार की चुनौतियां और रूकावटें हैं जिससे वह मार्ग भटक कर अपने लक्ष्य को भूल जाता है परंतु यदि हम अपने लक्ष्य पर अडिग रहें और सही निर्णय करें तो हम सफलता के हर मुकाम को हासिल कर सकते हैं। विद्यार्थियों ने आज की किसी प्रार्थना सभा से जीवन में संकल्पवान होने का संकल्प लिया।
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के बारे में भी आज विद्यार्थियों को सूचित किया गया इस प्रतिभा सम्मान को भारत सरकार के द्वारा सपनों को उड़ान प्रतिभा को सम्मान नाम से दिया जा रहा है। वीरता, कला संस्कृति, पर्यावरण साइंस एवं टेक्नोलॉजी ,सोशल सर्विस तथा वीरता इन कैटिगरीज में प्रतिभागी अपना आवेदन कर सकता है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रेरणादायक कहानी हमें जीवन में संघर्षों से लड़ने के लिए प्रेरित करतीहैं। हम किसी की भी क्षेत्र में अपना श्रेष्ठतम प्रदर्शन करके राष्ट्रीय एवं समाज के उत्थान में अपना योगदान दे सकते हैं। इस अवसरपर सभागार में विद्यालय की अध्यापिकाएं भी उपस्थित रहीं।

Comments