विवेकानंद सदन ने जीती इंग्लिश एलोक्यूशन प्रतियोगिता।
BOL PANIPAT : आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल के सभागार में अध्यापिका सोनिया शर्मा के कुशल निर्देशन में कक्षा सातवीं से नौवीं तक के विद्यार्थियों के लिए अंतर सदन इंग्लिश एलोक्यूशन प्रतियोगिता का आयोजन किया ।इसमें प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया ।इस प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रतिभागियों का रचनात्मक कौशल बढ़ाना, उचित शब्दावली का प्रयोग करना एवं स्पष्ट रूप से अपने भावों को व्यक्त करना था। आज दर्शक दीर्घा में बैठे विद्यार्थियों और अध्यापकों ने इस प्रतियोगिता का खूब आनंद उठाया ।प्रतियोगिता में भाषण एवं कहानी की प्रस्तुति के लिए भिन्न-भिन्न विषयों का चयन किया गया आज के युग में जहां हमारा युवा वर्ग टीवी और मोबाइल की ओर आकर्षित हो रहा है वहीं पर इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के रचनात्मक कौशल को बढ़ाने के लिए एक मील का पत्थर साबित होती हैं ।चारों सदनों के प्रतिभागियों ने आज बहुत सुंदर प्रस्तुति दी जिसमें प्रथम स्थान पर विवेकानंद सदन रहा, दूसरे स्थान पर टैगोर सदन तथा तीसरे स्थान पर दयानंद सदन रहा आज के इस कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ वक्ता वंशिका रही और इसी प्रकार आज के कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ कथा वाचिका खुशी रही । विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा और रितु गोयल ने आज के कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका निभाई।विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा ने बच्चों की इस प्रस्तुति के लिए बहुत शुभकामनाएं दी एवं अपने द्वारा एक कहानी सुना कर बच्चों को प्रोत्साहित भी किया कि कभी भी किसी का अनुचित लाभ नहीं उठाना चाहिए और यथासंभव उसकी सहायता करने का प्रयत्न करना चाहिए। प्रधानाचार्या महोदया ने सभी बच्चों को मंच पर आने के लिए प्रोत्साहित किया आज का कार्यक्रम बहुत रोमांचक और उत्साहवर्धक रहा।

Comments