Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


रोजगार कार्यालय द्वारा 27 जनवरी से 31 जनवरी तक सभी उपमंडल कार्यालयों में व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का आयोजन किया जाएगा 

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 25, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 25 जनवरी। जिला रोजगार अधिकारी रीतू चहल ने जानकारी देते हुए बताया की रोजगार कार्यालय द्वारा दिनांक 27 जनवरी से 31 जनवरी तक सभी उपमंडल कार्यालयों में व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का आयोजन किया जाएगा  जिसका मुख्य उद्देश्य वि‌द्यार्थियों और रोजगार इच्छुक प्रार्थियों को व्यवसायिक और प्रशिक्षण सुविधाओं के बारे जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान करना है।

उन्होंने बताया की व्यावसायिक मार्गदर्शन वि‌द्यार्थियों और बेरोजगार युवाओं को सही करियर चुनने में मदद करता है। यह उन्हें विभिन्न व्यवसायों और प्रशिक्षण के अवसरों के बारे में जानकारी प्रदान करता है, जिससे वे अपने कौशल और रुचियों के अनुसार उचित मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

इस आयोजन के अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय पानीपत और उपमंडल रोजगार कार्यालय समालखा द्वारा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में और कार्यालय प्रांगण में विद्यार्थियों और बेरोज़गार युवाओं के लिए व्यवसायिक मार्गदर्शन हेतु सेमिनार/वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। विद्यार्थियों को करियर के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसी परिपेक्ष्य में जिला रोजगार कार्यालय, पानीपत द्वारा 27 जनवरी को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे एलआईसी इंडिया कंपनी द्वारा बेरोजगार प्रार्थियो का सरकार द्वारा संचालित ‘बीमा सखी योजना’ के अंतर्गत साक्षात्कार किया जाएगा। अतः इच्छुक युवा अपनी शैक्षिणिक योग्यता न्यूनतम 10वीं पास ) सहित जिनकी उम्र 25 से 35 साल तक हो अपने सभी सम्बंधित दस्तावेजों सहित नियत भर्ती स्थल पर पहुँच जाए।

Comments