Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य कॉलेज में यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा किया गया मतदान जागरूकता शिविर का आयोजन.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 26, 2024 Tags: , , , ,

-लोकतंत्र की मजबूती के लिए करे शत-प्रतिशत मतदान : डॉ हितेश कुमार

BOL PANIPAT , गुरुवार 26 सितंबर 2024 , आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को राजनीतिक विज्ञान विभाग एवं यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय मतदान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी (स्वीप) नोडल अधिकारी डॉ हितेश कुमार ने मुख्य वक्ता के रूप मे शिरकत की। कॉलेज प्राचार्य डॉ जगदीश गुप्ता व इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष एवं यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी इकाई के प्रभारी डॉ विजय सिंह ने मुख्य वक्ता का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

मुख्य वक्ता डॉ हितेश कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा की  हर एक व्यक्ति को लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करना चाहिए और एक उत्तरदायी सरकार का चयन करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वीप पानीपत डॉट कॉम वेबसाईट के बारे मे जानकारी दी और साथ ही एपिक कार्ड, और वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 के बारे मे अवगत करवाया।

प्राचार्य डॉ जगदीश गुप्ता ने कहा की हमारे देश की लोकतांत्रिक नींव शत प्रतिशत मतदान पर आधारित है। उन्होंने अपने सम्बोधन मे कहा की मतदान के पर्व को हमें हमेशा एक त्योहार की तरह मनाना चाहिए जिससे की हमारा देश हमेशा तरक्की के नए आयाम स्थापित कर सके। उन्होंने बताया की इस अवसर पर विद्यार्थियों को मतदान जागरूकता के प्रति शपथ भी दिलाई गई। वहीं डॉ विजय सिंह ने बताया की शत प्रतिशत मतदान करना यह दर्शाता है कि आप एक सक्रिय और जागरूक नागरिक हैं, जो देश की भलाई में विश्वास करते हैं। इस अवसर पर प्राध्यापक अमित कुमार, अंजू शर्मा, खुशबू वर्मा, संदीप कुमार, सुरेन्द्र कुमार, ललित, दीपक सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। 

Comments