Sunday, August 9, 2026
Newspaper and Magzine


जल ही जीवन है : प्रवीन जैन

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at May 1, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : दिनांक 1 मई दिन रविवार को समाज सेवा संगठन की ओर से ऊंझा रोड साई बाबा मंदिर के पास 26वे  वाटर कूलर का शुभारम्भ प्रवीन जैन ने नारियल तोड़ कर किया। संगठन अध्यक्ष प्रवीन जैन ने बताया ऊंझा रोड़ से 4 दिन पहले फोन आया था कि क्षेत्र में वाटर कूलर की सख्त जरूरत है।  वहाँ पर जाकर देखा बाईपास से ऊंझा तक कोई भी ठंडे पानी की व्यवस्था नहीं है।  पूरे दिन राहगीरों का आना जाना लगा रहता है।  पास में स्कूल है छोटे बच्चों का आना जाना लगा रहता है।  आस पास में प्रवासी मजदूर किराये पर रहते हैं।  सभी को ठन्डे पानी का फायदा मिलेगा।  यहाँ पर सबसे बड़ी प्रॉब्लम बिजली पानी की थी।  दीपक खोक्कर से बात हुई तो वो बोले आप यहाँ पर वाटर कूलर लगाये बिजली पानी मै दे दूंगा।  हमने तुरंत फैसला किया किया और आज वाटर कूलर लगवाया। 

 जैन ने कहा हम पानीपत में वाटर कूलर लगाने वाले समाज सेवियों , नेतागण , प्रशासन व सामाजिक संस्थाओं से अपील करते हैं कि जिसने जहाँ भी वॉटर कूलर लगवा रखे हैं जो बन्द पड़े है उनको चालू करवाया जाये।  कूलर लगाने का तभी फायदा  है जब उनकी समय पर रिपेरिंग हो व राहगीरों को ठंडा पानी मिल सके। कोर्ट परिसर में जो वाटर कूलर बन्द पड़े है अगर उपायुक्त हमे परमिशन देंगे तो सोमवार को उपायुक्त से मिलकर बंद पड़े वाटर कूलरों को  चालू करवाया जायेगा। अगर वहां अतिरिक्त वाटर कूलर की जरूरत होगी तो वाटर कूलर लगवाए जाएंगे।  जल ही जीवन है. यहां  वाटर कूलर लगाने पर संगठन का  सभी कालोनी वासियों ने धन्यवाद किया। कालोनी निवासी महावीर मलिक ने कहा सुना था ऐसे संगठन होते जो एक फोन पर वाटर कूलर लगवा देते है लेकिन आज देख लिया। संगठन अध्यक्ष प्रवीन जैन को दो दिन पहले फोन किया था ऊंझा रोड़ पर वाटर कूलर की जरूरत है और 2 दिन में ही वाटर कूलर लगा दिया। अगर हमारे नेता प्रवीन जैन जैसे हो तो पानीपत में कोई परेशानी ही बाकी नहीं रहेगी। जहा भी संगठन को हमारी जरूरत होगी हम संगठन की मदद के लिए तैयार है. सभी कालोनी वासियो ने संगठन का धन्यवाद किया। मौके पर गुलशन कटारिया, रमन खुल्लर, नरेंद्र नारँग, विकास जैन, कैलाश जैन, अमित जैन, अंकित माटा, अशोक मखीजा, बलराज कादियान, महा सिंह खोखर, हरि किशन बांगा, सत्यनारायण गुप्ता, बिजेन्द्र खोखर, रोहतास राणा,  नितिन खोक्कर, अंकित शर्मा, टोनी गुज्जर, मोहन सैनी व काफी संख्या में कालोनी निवासी मौजूद रहे.

Comments