अग्रवाल समाज में संवाद की कमी ना हो इसके लिए हम सबको प्रयत्नशील होना पड़ेगा : मनमोहन अग्रवाल
BOL PANIPAT : अग्रवाल समाज में संवाद की कमी ना हो इसके लिए हम सबको प्रयत्नशील होना पड़ेगा उपरोक्त विचार मनमोहन अग्रवाल ने रखे वह अग्रवाल संगठन द्वारा आयोजित अग्रवाल परिचय कैंप में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे उन्होंने कहा कि कुछ दशक पूर्व लोग बच्चों के रिश्ते आपस में मिलजुल कर कर देते थे परंतु वर्तमान सामान्य संवाद की कमी हो गई है कोई भी किसी के रिश्ते में मध्यस्थता नहीं करता है इसलिए आज के समय में ऐसे कैंप आयोजित होने आवश्यक हो गए हैं अग्रवाल संगठन रजिस्टर्ड पानीपत काफी समय से इस प्रकार के कैंप आयोजित करता रहता है अग्रवाल संगठन के उप प्रधान राजेश गर्ग ने कहा आने वाले समय में अग्रवाल संगठन इस प्रयास को काफी आगे तक ले जाएगा यह कैंप एकता विहार कॉलोनी स्थित राजेंद्र मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया था जिसमें कैंप आयोजक राम रतन अग्रवाल ने कहा कि न केवल पानीपत अपितु पश्चिमी उत्तर प्रदेश जैसे स्थानों से भी अग्रवाल समाज के बहुत बड़ी तादाद पानीपत में आकर बसे हैं जो यहां पर लोगों से अपनी संपर्क को बढ़ाकर
अपने रिश्तों को आगे बढ़ा रहे हैं इस कैंप में काफी संख्या में लोगों ने अपने बच्चों के रजिस्ट्रेशन करवाया इस कैंप मे Agrawal Pragya Samiti ke Pradhan राजीव गर्ग लोकेश सिंगल नरोत्तम अग्रवाल अजय गुप्ता व अन्य उपस्थित रहे

Comments