Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


हत्या मामले में फरार चल रहा छठा आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 19, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 19 नवम्बर 2022, थाना तहसील कैंप पुलिस ने पीवीआर मॉल के नजदीक अर्जुन नगर कॉलोनी निवासी विकाश की पीट कर हत्या किये जाने के मामलें में संलिप्त फरार चल रहे छठे आरोपी को आयकर विभाग कार्यालय के पास से शुक्रवार साय गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अंकित पुत्र सुनील निवासी बिहोली के रूप में हुई। पुलिस ने गहनता से पूछताछ करने व वारदात में संलिप्त फरार आरोपियों के ठीकानों का पता लगा काबू करने के लिए गिरफ्तार आरोपी अंकित को आज माननीय न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

थाना तहसील कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया मामलें में आरोपी अंकुश निवासी हरिनगर, अजय निवासी सिद्धार्थ नगर, अमनदीप निवासी शहरमालपुर व संजय निवासी सिद्धार्थ नगर पानीपत को गत 5 सितम्बर को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में चारों आरोपियों ने अपने साथी आरोपी सन्नी निवासी सिद्धार्थ नगर, अंकित निवासी बिहोली व अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। आरोपी सन्नी को गत दिनों पुलिस टीम ने दबिस देकर सेक्टर 6 फाटक के पास गिरफ्तार किया था। आरोपियों से पूछताछ में खुलाशा हुआ था कि आरोपी अंकुश की मृतक विकास के साथ काफी समय से कहासुनी चल रही थी। विकास ने इंस्टाग्राम पर कॉमेंट किया तो आरोपी अंकुश ने रंजिशन साथियों के साथ मिलकर 2 सितम्बर को पीवीआर के पास विकास को पीट कर अधमरा कर दिया। विकाश को परिजन पहले पानीपत सिविल अस्पताल व बाद में पीजीआई रोहतक लेकर गए थे। वहा पर विकाश की मौत हो गई थी।

इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया पांचों आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग किये दो डंडें व तीन बाइक बरामद कर पांचों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद पुलिस टीम वारदात में संलिप्त आरोपी अंकित व अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए उनके संभावित ठीकानों पर लगातार दबिस दे रही थी। पुलिस टीम ने शुक्रवार को मिली गुप्त सूचना पर दंबिस देकर आरोपी अंकित को आयकर विभाग कार्यालय के पास से काबू किया। वारदात में संलिप्त फरार चल रहे इनके अन्य साथी आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

थाना तहसील कैंप में ऋषिपाल निवासी अजुर्न नगर पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है

थाना तहसील कैंप में ऋषिपाल निवासी गोगवान शामली यूपी हाल किरायेदार अर्जुन नगर पानीपत ने शनिवार 3 सितम्बर को शिकायत देकर बताया था कि उसके मंझले बेटे विकाश की कई दिन पहले हरिनगर कॉलोनी निवासी अंकुश पुत्र रविंद्र के साथ किसी बात तो लेकर कहासूनी हो गई थी। आरोपी अंकुश इसकी रंजिश रखे हुए था वह अपने दोस्तों के साथ घर पर विकाश को पीटने के लिए भी आया था। बेटा विकाश 2 सितम्बर की साय करीब 10 बजे अपने दोस्त साहित के साथ पीवीआर मॉल के पास घूमने के लिए गया था। तभी आरोपी अंकुश अपने साथ संजय व अजय निवासी सिद्वार्थ नगर व 6/7 अन्य लड़कों को साथ लेकर हथियार से लैस होकर वहा पर आया और विकाश का रास्ता रोक हमला कर दिया। सभी आरोपी लाठी डंडे व हथियार से विकाश को चोट मारकर मौके से फरार हो गए। एंम्बुलेंस से बेटे विकाश को पानीपत सिविल अस्पताल लाया गया । सूचना मिलते ही वह बड़े बेटे आकाश के साथ अस्पताल पहुंचा तो विकाश ने उक्त सारी बाते उसको बताई। डॉक्टरों ने ज्यादा चोट होने के कारण विकास की हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। चोट के कारण विकाश की मौत हो गई। ऋषिपाल की शिकायत पर थाना तहसील कैंप में आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 148,149,323,341,302 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments