Wednesday, October 7, 2026
Newspaper and Magzine


श्रम विभाग और श्रमिक संगठनों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों के सहयोग से जिला सचिवालय से लाल बत्ती चौंक तक रैली का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 29, 2025 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : 29 सितम्बर। श्रमिकों को उनके अधिकारों, कल्याणकारी योजनाओं, और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करने के लिए श्रम विभाग और श्रमिक संगठनों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों के सहयोग से सोमवार को जिला सचिवालय से लाल बत्ती चौंक तक रैली का आयोजन किया गया।
            इस रैली का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों को उनके अधिकारों और सरकार द्वारा चलाई जा रही श्रम कल्याण योजनाओं के बारे में जानकारी देना था। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों, श्रमिक संगठनों, छात्रों, और आम नागरिकों ने भी भाग लिया। रैली के दौरान श्रमिकों को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाएँ जैसे – ई-श्रम पोर्टल, भविष्य निधि, स्वास्थ्य बीमा योजना, आदि की जानकारी दी गई। रैली में बैनर, पोस्टर, नारे और जनगीतों के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया। श्रमिकों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। ई-श्रम पोर्टल के प्रति जागरूकता पैदा की गई। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर उपनिदेशक डीपी सिंह, एएलसी विशाल कालिया, मजदूर संघ टेक्सटाइल के सचिव अजय राणा भी उपस्थित रहे।

Comments