महिला एवं बाल विकास विभाग ने किया बेस्ट मदर उत्सव का आयोजन
BOL PANIPAT , 22 फरवरी। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से गत दिवस पानीपत ग्रामीण मे बेस्ट मदर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं को सर्कल स्तर पर व ब्लॉक स्तर पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय इनाम वितरित किए गए। कार्यक्रम में श्रेष्ठ माताओं को सम्मानित भी किया गया।
महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी लक्ष्मी देवी ने कहा कि महिलाओं की बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अच्छे स्वास्थ्य, अच्छे खानपान व बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए गंभीर होना चाहिए।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता मे ब्लॉक स्तर पर रितु गांव ददलाना को प्रथम स्थान, पुष्पा खोतपुरा को द्वितीय स्थान व मीना सिवाह को तृतीय स्थान प्राप्त हुए।

Comments