ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण योजना द्वारा प्रशिक्षण लेकर महिलाएं बैंक से लोन प्राप्त कर स्वरोजगार स्थापित कर सकती हैं
BOL PANIPAT : बापौली, 18 फरवरी (प्रीती शर्मा) : हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अधीन गठित स्वयं सहायता समूह ग्राम संगठन क्लस्टर संगठन के पदाधिकारियों एवं समूह सेविकाओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सनौली खुर्द के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय के सामुदायिक भवन में किया गया।
आयोजक गत 2 दिनों से किया जा रहा है इस दौरान हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन पंचकूला के मुख्य प्रशिक्षक संजीव ने बताया कि एचएसआरलम द्वितीय प्रशिक्षण कोर्स चलाकर ग्रामीण क्षेत्र पर रोजगार के साधन उपलब्ध करवा रहा है ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण योजना द्वारा प्रशिक्षण लेकर बैंक द्वारा लोन प्राप्त कर महिलाएं स्वरोजगार स्थापित कर सकती हैं। उन्होंने ग्राम संगठन में इसकी बड़ी इकाई सीएलएफ या बीएलएफ निर्माण व संचालन संबंधी जानकारी देते हुए रिकॉर्ड कीपिंग पर प्रशिक्षण दिया।
कार्यक्रम में दीपक शर्मा ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना गरीब युवाओं को प्रशिक्षित करके रोजगार प्रदान करता है। सहायक प्रशिक्षक पायल ने बुक कीपिंग व वित्तीय प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में 30 महिलाओं ने भाग लिया।
इस मौके पर खंड अधिकारी संजय कुमार, पीआरपी सोनीया, शारदा, सुकन्या, पिंकी, सीमा, कोमल, प्रमिला, सुनीता, आशा, सीमा आदि महिलाएं उपस्थित थी।

Comments