Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


महिलाओं का प्रतिनिधित्व 45 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया जाएगा : महीपाल ढांडा

By LALIT SHARMA , in Politics , at September 26, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 26 सितंबर, भारतीय जनता पार्टी के पानीपत ग्रामीण विधानसभा से प्रत्याशी महीपाल ढांडा ने आज चुनाव प्रचार करते हुए इंदिरा विहार कॉलोनी, इंडस्ट्रियल एरिया का दौरा किया। स्थानीय निवासियों को संबोधित करते हुए महीपाल ढांडा ने कहा की भारतीय जनता पार्टी हमेशा ही महिला सशक्तिकरण की हिमायती रही है जबकि कांग्रेस में हर रोज महिलाओं का अपमान होता है। इसका ताजा उदाहरण राज्यसभा सांसद किरण चौधरी एवं कुमारी शैलजा है। ढांडा ने कहा कि हरियाणा में महिला कृषि वृद्धि योजना के तहत कृषि परिवारों की महिलाओं को 1 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा। इससे वे पशुधन, मधुमक्खी पालन, झींगा उत्पादन और अन्य कृषि उद्यमों में अपनी भूमिका को सशक्त कर सकेंगी।उन्होंने कहा कि हरियाणा स्टार्टअप नीति का विस्तार करते हुए महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप्स को बढ़ावा दिया जाएगा, जिसमें अतिरिक्त अनुदान की पेशकश की जाएगी। इसके साथ ही, महिलाओं का प्रतिनिधित्व 45 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया जाएगा, जिससे उन्हें नए अवसर मिलें और वे आर्थिक और सामाजिक विकास में अहम भूमिका निभा सकें। महीपाल ढांडा ने अपनी पार्टी के संकल्प पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि तीसरी बार सत्ता में आने के बाद हमारी सरकार प्रत्येक महिला को₹2100 महीना सम्मान के रूप में लाडो योजना के अंतर्गत देगी। ढांडा ने कहा कि कांग्रेस राज में जिला स्तर पर ही लड़कियों के कॉलेज होते थे जिससे हमारी बेटियों को कॉलेज जाने में असुविधा होती थी, जिसके कारण काफी बेटियां तो स्कूल के बाद पढ़ाई ही छोड़ देती थी। हमारी सरकार ने बेटियों की इस समस्या पर गंभीरता पूर्वक विचार किया और प्रत्येक 20 किलोमीटर पर एक महिला कॉलेज के निर्माण का निर्णय लिया। ढांडा ने कहा कि भाजपा ने संकल्प लिया है कि तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनने पर ग्रामीण आंचल में कॉलेज जाने वाली छात्राओं को कॉलेज जाने के लिए एक एक स्कूटी दी जाएगी।
ढांडा ने कहा कि कांग्रेस में विकास कागजों में हो जाता था और पैसा को चाट जाते थे जिस कारण पानीपत ग्रामीण की कालोनियों में विकास 2014 तक भी नहीं पहुंच पाया। उन्होंने कहा गरीब के बच्चे ने सरकारी नौकरी की आस ही छोड़ दी थी। कांग्रेस राज में नौकरियां पर्ची खर्ची देकर मिलती थी। हमारी सरकार ने इस पर्ची खर्ची के गठजोड़ को खत्म किया। आज रिक्शा चालक का बेटा भी हरियाणा में अफसर लग रहा है। यह है बिना खर्ची, बिना पर्ची की सरकार। ढांडा ने कहा कांग्रेस राज्य में ट्रांसफर एक बहुत बड़ा उद्योग बन गया था। सरकारी अध्यापक हर रोज चंडीगढ़ में बैठे रहते थे तथा पैसे देकर अपने ट्रांसफर करवाते थे। परंतु हमारी सरकार ने एक ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी बनाई जिससे समय आने पर ऑनलाइन ट्रांसफर हो रहे हैं। आज इस पॉलिसी से सभी अध्यापक संतुष्ट हैं और अपने अध्यापन कार्य में भी ज्यादा समय दे पा रहे हैं जिससे विद्यार्थियों का भी भला हो रहा है। उन्होंने कहा कि इतिहास में पहली बार हमारे शासन काल में बड़े बड़े प्रशासनिक अधिकारियों को भ्रष्टाचार के मामलों में जेल जाना पड़ा। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे 5 अक्तूबर को शत प्रतिशत मतदान करें और तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में अपना सहयोग दें, आशीर्वाद दें। इस अवसर पर पार्षद शकुंतला गर्ग, पूर्व मेयर भूपेंद्र सरदार, राधे श्याम गुप्ता, राजीव मलिक, देशराज चुघ ,धीरज मिगलानी ,विनीत गर्ग
दीपक गुप्ता ,गौरव गुप्ता ,राजिंदर खुराना,नवीन कुंडू,अजय गुप्ता, सुमित मित्तल , विनय गोयल आदि मौजूद रहे।

Comments