Saturday, May 30, 2026
Newspaper and Magzine


राजनीति की पाठशाला की शुरुआत :- राजीव परुथी.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 24, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : आज पीसीसी अकैडमी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य देश में हो रही राजनीति जैसे मुद्दों पर था इस मौके पर बच्चों ने अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल करते हुए नाटक के माध्यम से राजनीति जैसे मुद्दों पर चर्चा की एवं भाषण के माध्यम से अपने विचार प्रकट किया इस मौके पर पीसीसी एकेडमी के निदेशक राजीव परुथी ने कहा हमारा मुख्य उद्देश्य मंच का डर खत्म करना है एवं अंग्रेजी बिना डरे बोलना सीखना है परंतु आज नाटक प्रतियोगिता देखकर बच्चों के अंदर जोश और जुनून की भावना को देखकर काफी अच्छा महसूस हुआ बच्चों ने राजनीति जैसे मुद्दों पर जमकर चर्चा की एवं नाटक का नाम राजनीति की पाठशाला रखा गया मौके पर बच्चों ने वोट का अधिकार एवं देश की प्रगति एवं विकास और ईमानदारी की भावना जैसे मुद्दों पर नाटक के माध्यम से मंच पर प्रदर्शन किया इस मौके पर राजीव परुथी ने सभी बच्चों को समाज सेवा करने की अपील की एवं युवाओं को प्रेरित किया कि वह अपने मोहल्ले में कहीं भी किसी जरूरतमंद की मदद करें एवं राजीव परुथी ने कहा इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों के अंदर देश एवं समाज के प्रति प्यार की भावना उत्पन्न होती है इस मौके पर शिल्पा परुथी ने कहां आज समय बदल चुका है जो महिलाएं घर बैठकर सिर्फ अपने आप को कोसने का काम करती हैं उन्हें अपील की वह घर से बाहर निकले एवं कुछ सीखें और अपने जीवन में बदलाव लाएं अपने लिए नहीं तो अपने बच्चों के लिए उनको आज नहीं तो कल घर से बाहर निकलना पड़ेगा इस मौके पर प्रियंका तनु पलक सिमरन संजना आदि मौजूद रहे

Comments