Wednesday, June 17, 2026
Newspaper and Magzine


पीआरपीसी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस बहुत उद्देश्यपूर्ण ढंग से मनाया गया

By LALIT SHARMA , in Business , at June 6, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT :- 5 जून, 2024, विश्व पर्यावरण दिवस के अंतर्गत वर्ष-202४ के विषय “भूमि पुनर्स्थापन, मरुस्थलीकरण एवं सूखा प्रतिरोध” को केन्द्रित करते हुए तथा साथ ही इंडियन ऑयल की पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते  हुए आज  पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन  बड़े उत्साहपूर्वक एवं उद्देश्यपूर्ण ढंग से किया गया ।
कार्यक्रम की शुरुआत एम एल डहरिया कार्यकारी निदेशक एव रिफ़ाइनरी प्रमुख, पीआरपीसी द्वारा
पीआरपीसी के सभी कर्मचारियों को शपथ दिलाने के साथ हुई। इसके बाद मुकुल अग्रवाल, सीजीएम (पीयू एंड आईटी) और सुधांशु शेखर, सीजीएम (तकनीकी), ने क्रमश: एस एम वैद्य, चेयरमैन, और सेंथिल कुमार एन, निदेशक (पाइपलाइनस ) एवं अतिरिक्त प्रभार निदेशक (रिफ़ाइनरी) के संदेशों को पढ़कर उनके विचारों से अवगत कराया।
कार्यक्रम के दौरान अपने सम्बोधन मे, एम एल डहरिया ने विशेष रूप से विश्व पर्यावरण के थीम पर तथा कार्बन उत्सर्जन कम करने एवं जल संरक्षण हेतु पीआरपीसी की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। उन्होने पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए इंडियनऑयल की प्रतिबद्धता को दोहराया तथा उपस्थित लोगों को पीआरपीसी के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होने सभी से अपील करते हुए कहा कि हम सभी को व्यक्तिगत रूप से पर्यावरण संरक्षण मे अपना भरपूर योगदान देना चाहिए और पर्यावरण संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास करते रहना चाहिए ताकि हम आने वाले पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण दे सकें।
विदित है कि पीआरपीसी अपने स्थापना काल से ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति काफी सजग है और पर्यावरण संरक्षण के लिए हमेशा हरसंभव प्रयास करती रहती है । इसी क्रम मे पीआरपीसी में 2-जी एवं 3-जी बायो इथेनॉल परियोजना स्थापित की है। इसके अलावा समय समय पर पीआरपीसी के आस-पास तथा जिला पानीपत में पौधारोपन का अभियान भी चलाया जाता है और अभी तक 9 लाख से अधिक पौधे रोपित हो चुके हैं।
इस अवसर पर एम एल डहरिया द्वारा पीआरपीसी के पर्यावरण संरक्षण प्रयासों को दर्शाने वाला एक विशेष ई-ब्रोशर का भी अनावरण किया गया। आज पर्यावरण दिवस को और यादगार बनाने हेतु टीम पीआरपीसी द्वारा गेट नंबर 1 और न्यू लेबर गेट के पास एक बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण भी किया गया।

Comments