छात्रों के लिए “WOX TALKS SHOW” का आयोजन किया गया
जी.टी. रोड स्थित आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्लेसमेंट एंड करियर गाइडेंस सैल एवं मेधा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के छात्रों के लिए “WOX TALKS SHOW” का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 200 विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया | इस शो का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को यह बताना था कि किस तरह से वे अपने भविष्य की अनिश्चिताओं को दूर कर सकते हैं। इस शो के मुख्य वक्ता मिस्टर नीरज गाबा रहे। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ अपने जीवन एवं व्यवसाय के अनुभवों को भी सांझा किया। इस शो का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग, उप. प्राचार्या डा. रंजना शर्मा,मिस्टर नीरज गाबा, डॉ. अर्पणा गर्ग,प्रो.पवन ,प्रो.खुशबु ,मिस्टर पीयूष एवम् प्रो. रुचिका बत्रा ने दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया | मिस्टर नीरज गाबा जी को तुलसी का पौधा और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया| इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने कहा कि आज के युग में नीरज गाबा जैसे व्यक्तित्व के लोग विद्यार्थियों को बहुत अच्छे से प्रेरणा दे सकते हैं। इस अवसर पर कॉलेज की उप प्राचार्या डा. रंजना शर्मा ने चीनी विचारक कन्फ्यूशियस को उद्धृत करते हुए कहा कि आपको वह नौकरी चुननी चाहिए जो आपको पसंद है तभी आप अपने जीवन में एक दिन उस मुकाम पर पहुंच सकते हो जहां आप जाना चाहते हो। करियर एवं प्लेसमेंट गाइडेंस की संयोजिका डॉ अर्पणा गर्ग ने कहा कि हमारा सेल विद्यार्थियों के विकास के अवसर उपलब्ध कराने में कोई कसर नहीं छोड़ता । नीरज गाबा ने विद्यार्थियों को बताया की किस तरह से वे सोशल मीडिया का मिसयूज न करके उच्चतम प्रयोग कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के फ़ायदों के बारे में भी बताया।इसके साथ साथ उन्होंने विद्यार्थियों के विभिन्न प्रश्नों के जवाब भी दिए।इन्ही प्रश्नों में उन्होंने विद्यार्थियों को SWOT एनालिसिस के बारे में भी बताया।
इस प्रोग्राम में मंच का संचालन प्रो. खुशबु द्वारा किया गया। शो के अंत में मिस्टर पीयूष ने सभी का धन्यवाद किया। इस शो के सफल आयोजन में मेधा फाउंडेशन से मिस पूजा ,मिस्टर शाहिद, मिस्टर शान, कॉलेज के स्टाफ से प्रो. रुचिका और प्रो.शालू ने अहम भूमिका निभाई। इस शो में प्रो.कनक ,प्रो. रुचिका,प्रो. शालू और मिस बबिता आदि उपस्थित रहे ।

Comments