भारी बहुमत से पुनः मुख्यमंत्री बनेंगे योगी- सलुजा
मुजफ्फरनगर जिले की सभी सीटों पर भाजपा भारी मतों होगी विजय- सलुजा
BOL PANIPAT : 11 फरवरी, मुज्जफरनगर नगर ज़िले की सभी सीटों पर भारी मतों इसे विजय होंगी । लोगों में भाजपा के प्रति भारी उत्साह था ।इसलिए मुजफ्फरनगर सदर,खातौली, बुढ़ाना, पुरकाजी, मीरापुर व चरथावल सहित ज़िले की सभी छः सीटे भाजपा भारी अंतर से जीत दर्ज करेगी ये शब्द भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रमुख व मुजफ्फरनगर ज़िला के चुनाव प्रवासी प्रभारी गजेंद्र सलुजा ने मतदान के बाद मुजफ्फरनगर से लौटने के बाद सनोली रोड स्तिथि कार्यलय पर कहे।
सलुजा ने कहा की 2017 से पहले प्रदेश में अपराध का बोल बाला था । अपहरण व फिरौती प्रदेश की पहचान बन चुका था। बहन बेटियों की कोई सुरक्षा नही थी। राज्य में कानून नाम की कोई चीज नही थी। योगी ने मुख्यमंत्री बनते ही राज्य में कानून व्यवस्था का राज कायम किया बहन बेटियाँ की सुरक्षा सुनिश्चित की व अपराध का खात्मा किया।
साथ ही हाईवे का जाल बिछा व बिजली व्यवस्था दरुस्त कर विकास के मामले में राज्य को अन्य अग्रणी राज्यों केसाथ ला खड़ा किया।
अच्छी कानून व्यवस्था ,विकास व भय मुक्त वातावरण दे कर लोगों में विश्वास पैदा किया।
उन्होंने कहा कि इसी विश्वास से जनमानस भाजपा को जिताने को आतुर है । योगी पुनः भारी बहुमत से मुख्यमंत्री बनेंगे।

Comments