Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


15 अक्टूबर तक कर  सकते हैं राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए आवेदन: उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 12, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 12 अक्टूबर। भारतीय बाल कल्याण परिषद ने राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए बहादुर बच्चों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर निर्धारित की गई है। पुरस्कार के लिए आवेदन करने वाले बच्चों की आयु 6 वर्ष से 18 वर्ष के बीच होनी चाहिए और उन द्वारा बहादुरी का कार्य 1 जुलाई, 2021 से 30 सितंबर, 2022 तक किया हुआ हो।
उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि भारतीय बाल कल्याण परिषद ने ऐसे बहादुर बच्चों को सम्मानित करने का फैसला किया हुआ है, जिन्होंने जोखिम परिस्थितियों में बहादुरी का कार्य किया हो। परिषद ने चार स्तर के पुरस्कार रखे हैं। परिषद द्वारा देश भर में 25 बहादुर बच्चों को यह पुरस्कार दिए जाएंगे। आवेदन प्राप्त करने के बाद परिषद द्वारा एक कमेटी गठित कर ऐसे बहादुर बच्चों को चुना जाएगा। चयनित बहादुर बच्चों को एक पदक, प्रमाण पत्र व नगद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। नगद राशि के रूप में बहादुर बच्चों को एक लाख रुपये से लेकर 40 हजार रुपये दिए जाएंगे। आवेदन करने वाले प्रार्थियों के लिए स्कूल के प्राचार्य या हैड मास्टर, जिला परिषद या पंचायत के मुखिया, जिलाधीश, पुलिस अधीक्षक या राज्य बाल कल्याण परिषद के प्रधान और महासचिव की अनुशंसा जरूरी है। इसके अलावा अनुशंसा करने वाले अधिकारी या मुखिया द्वारा आवेदक के पूर्ण विवरण का 250 शब्दों में विस्तृत जानकारी होनी चाहिए। आवेदक निर्धारित प्रोफोर्मा में जन्मतिथि, वीरता के लिए छपे न्यूज पेपर या मैगजीन की क्लिपिंग, एफआईआर या पुलिस डायरी आदि का विवरण भी देना अनिवार्य है।

Comments