Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


आपकी बोलचाल ही आपका व्यवहार बताएगी : राजीव परुथी

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at July 20, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : पीसीसी एकेडमी के निदेशक राजीव परुथी ने इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ़ इंडिया की पानीपत इकाई में सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि एवं मुख्य प्रवक्ता के रूप में शिरकत की इस मौके पर राजीव परुथी ने इंस्टिट्यूट के चेयरमैन C.A सोनू गोयल का एवं वाइस चेयरमैन C.A भूपेन्द्र दीक्षित का तहे दिल से धन्यवाद किया मौके पर जिन्होंने C.A की परीक्षा पास की है उनको राजीव परुथी ने संबोधित किया एवं बधाई दी मौके पर सभी इंस्टिट्यूट के पदाधिकारी एवं चेयरमैन सोनू गोयल ने राजीव परुथी को बुके देकर सम्मानित किया राजीव ने पहुंचे हुए सभी लोगों को संबोधित करते हुए कहा का की परीक्षा पास की है अच्छी बात है परंतु अब आपको बाहरी दुनिया में जाकर लोगों से बोलचाल करनी होगी आपकी बोलचाल ही आपका व्यवहार बताएगी एवं राजीव परुथी ने सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट को संबोधित करते हुए कहा कि आपको अपनी पर्सनालिटी की तरफ भी ध्यान देना चाहिए क्योंकि आपकी पर्सनालिटी आपका बोलचाल आपका व्यवहार तय करेगा आप कितने बड़े बिजनेसमैन के चार्टर्ड अकाउंटेंट बनते हैं कितनी बड़ी कंपनी आपको अपने यहां नौकरी देगी यह आपके ज्ञान के साथ-साथ आपका बोलचाल का तरीका बताएगा राजीव के अनुसार नवयुक्त चार्टर्ड अकाउंटेंट को अपने अंदर मैं की भावना नहीं लानी बड़ों से अभी भी बहुत कुछ सीखना है सीखने की लगन और भावना ही आपको आगे तक लेकर जाएगी अंग्रेजी भाषा का ज्ञान भी बहुत जरूरी है राजीव ने कहा बंद कमरे में पढ़कर परीक्षा देकर डिग्री तो हासिल की जा सकती है परंतु टैलेंट को हासिल करने के लिए कमरे से बाहर आपको निकलना पड़ेगा बड़ों का आदर सम्मान करना पड़ेगा बिजनेसमैन बनने के लिए समाज के अंदर हो रहे उतार-चढ़ाव को समझना पड़ेगा अच्छे चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने के लिए देश में राजनीति किस मुद्दे पर काम कर रही है अर्थव्यवस्था देश की कैसी है इस पर भी ध्यान देना पड़ेगा कीमतें बढ़ती और घटती है इन पर पूरी नजर रखनी पड़ेगी राजीव के अनुसार अच्छा चार्टर एकाउंटेंट वही है जो सभी चीजों में अपडेट रहे अपडेट रहना जरूरी इस मौके पर चेयरमैन C.A सोनू गोयल ने राजीव परुथी का तहे दिल से शुक्रिया किया एवं भविष्य में भी जुड़े रहने को कहा इस मौके पर का C.A भूपेंद्र दीक्षित C.A रजनी गोयल C.A चरणजीव सोढी,C.A असीम पाहवा,C.A प्रदीप तायल आदि मौजूद रहे

Comments