Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध रूप से शराब बेचते युवक गिरफ्तार. 10 बोतल अवैध शराब बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 6, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 06 अगस्त 2025, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी व खुर्दों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत मंगलवार को थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस टीम ने पसीना रोड पर अवैध रूप से शराब बेच रहे युवक को गिरफ्तार किया। मौके पर आरोपी के कब्जे से 10 बोतल अवैध देसी शराब बरामद हुई है।

थाना औद्योगिक सेक्टर 29 प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल ने बताया कि थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस की एक टीम मंगलवार को गश्त के दौरान सिवाह बस अड्डे पर थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की पसीना रोड पर एक युवक अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची तो सामने प्लास्टिक थेला लिए घूम रहा एक युवक पुलिस टीम को देखकर वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान ब्रिजेश उर्फ मोटा पुत्र उद्धल सिंह निवासी नूरपुर मुगलान के रूप में बताई। प्लास्टिक थेले को चेक करने पर 10 बोतल अवैध देसी शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments