Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


पटाखे छोड़ने वाली बुलेट बाइक चालकों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा : 5 बाइकों को किया इंपाउंड

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 31, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 31 अगस्त 2022, यातायात उप-पुलिस अधीक्षक संदीप ने बताया पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के निर्देशानुसार पटाखे छोड़ने वाली बुलेट बाइक चालकों व यातायात नियमों की उल्लंघना करने वाले चालकों के खिलाफ जिला ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया है। बुधवार को ट्रैफिक पुलिस ने शहर में लाल बत्ती चौक, रामलाल चौक, सजय चौक, गोहाना मोड़, तहसील कैप मोड़, देशवाल चौक व ऑफिसर्स कॉलोनी के नजदीक इनकम टैक्स ऑफिस के पास नाकाबंदी कर वहा से गुजरने वाली सभी बुलेट व अन्य बाइकों की गहनता से जांच करते हुए पटाखे छोड़ने वाली 5 बुलेट बाइकों को इंपाउंड किया।

उप-पुलिस अधीक्षक संदीप ने बताया कुछ शरारती किस्म के व्यक्ति हुड़दंग बाजी मचाने के लिए बाइक के साइलेंसर को मॉडिफाई करवा उससे जगह-जगह पटाखें फोड़ने की आवाज निकालते हुए चलते है, जो जिले में शांत माहौल को खराब करने का कार्य करते है। इस प्रकार की आवाज से हृदय रोग के मरीजों को भी काफी दिक्कत होती है। शहर वासियों की और से इस बारे में शिकायतें भी सुनने को मिल रही है कि रात के समय इस प्रकार की आवाजे सुनने से उनकी नींद खराब होने के साथ ही कोई वारदात घटीत होनें का अंदेशा भी लगा रहता है।

उप-पुलिस अधीक्षक संदीप ने बताया पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के दिशा निर्देशानुसार जिला ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात नियमों की पालना करवाने के उद्देश्य से यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। बाइकों पर आवारागर्दी करने वाले युवकों पर नकेल कसने के लिए ट्रैफिक पुलिस और ज्यादा सख्ती से जांच करेंगी। उन्होंने कहा की किसी की बाइक पर इस तरह के साइलेंसर लगे हैं तो उसके चालक उसे स्वयं उतरवा लें। अन्यथा उल्लंघना करते पाए जाने पर चालान करने के साथ ही बाइक को इंपाउंड किया जाएगा। उन्होंने बताया की बाइकों पर पटाखे बजाने वाला साइलेंसर लगाने वाले मैकेनिकों को भी चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाही करने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।

Comments