अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
BOL PANIPAT : गांव बापौली में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक ड्यूटी पर गया था, परन्तु रात तक घर वापिस नहीं लौटा। सुबह तक उसका कोई सुराग नहीं लगा। अचानक परिजनों को बापौली में एक शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंच कर परिजनों ने शव की शिनाख्त की। मृतक के पिता ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
राधेश्याम ने बताया कि वह सोरो जिला कासगंज उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वह तीन बेटों और एक बेटी का पिता है। उसका बड़ा बेटा कमल (22) गांव बहरामपुर स्थित प्रोटेक्स इंडिया कंपनी में काम करता था। जोकि 4 सितंबर की सुबह फैक्ट्री के लिए गया था। शाम को घर वापस नहीं आया। रात भर परिजनों ने उसकी तलाश की। सोमवार को उन्हें सूचना मिली की बापौली में शगुन गार्डन के पास एक शव पड़ा हुआ है। मृतक ने नीली टी-शर्ट व नीला पायजामा पहना हुआ है।
सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद उन्होंने देखा कि वह शव किसी और का नहीं, बल्कि कमल का ही था। कमल के शरीर पर चोट के निशान थे। अपने तौर पर पूछताछ करने में सामने आया कि कमल को किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मारी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक शादीशुदा है।

Comments