Sunday, March 8, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित युवक काबू

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 10, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 10 मार्च 2022, अवैध देसी पिस्तौल सहित युवक काबू, पुलिस पुछताछ में आरोपी से खुलाशा हथियार रखने का शौक पूरा करने के लिए अवैध देसी पिस्तौल को यूपी से 3 हजार रूपए में खरीद कर लाया था।

सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने जानकारी देते हुए बताया उनकी टीम ने बुधवार साय गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर दंबिस देते हुए एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित काबू किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुनील उर्फ शेखर पुत्र महेंद्र निवासी चुलकाना पानीपत के रूप में हुई। पुलिस पुछताछ में आरोपी ने बताया हथियार रखने का शौक पूरा करने के लिए वह उक्त अवैध देसी पिस्तौल को करीब 4 माह पहले यूपी में एक अज्ञात युवक से 3हजार रूपए में खरीदकर लाया था। बरामद अवैध देसी पिस्तौल को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी सुनील के खिलाफ थाना किला में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी सुनील को आज माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने बताया बुधवार की देर साय सीआईए-थ्री पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान कुटानी रोड पर पावर हाउस के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक संद्विगध किस्म का युवक पैदल-पैदल कुटानी की तरफ से आ रहा है। युवक के पास अवैध देसी पिस्तौल होने की संभावना है। सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम ने तुरंत कुटानी की और से आने वाले संद्विगध युवकों पर गहनता से नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ समय पश्चात एक युवक कुटानी की और से पैदल आते दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर वापिस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा तो पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाही करते मौके पर ही युवक को काबू कर शक के आधार पर तलाशी ली तो पेंट की जेब से अवैध एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ।

Comments